Monday, September 25, 2023

हैवानियत ! न्यूयार्क में पिता के टुकड़े-टुकड़े कर शव खा गया शख्स

न्यूयार्क शहर में एक दिन के अंदर हुई पांच हत्याओं में एक ऐसी हत्या की खबर आई हैं जो दिल दहलाने वाली है। ब्रुकलिन के एक व्यक्ति ने अपने पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके उनकी हत्या कर दी शव का कुछ हिस्सा खा भी लिया। हत्यारे ने इसके बाद खुद पुलिस के समक्ष जाकर अपना अपराध कबूल कर लिया। 

संदिग्ध 26 वर्षीय खालिद अहमद 15 अप्रैल को लगभग 4:20 बजे डायकर हाइट्स में एक बैगेल की दुकान में गया और वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

उस दुकान में दो पुलिस अधिकारी पहले से खड़े थे। संदिग्ध ने जाकर उन्हें बताया कि उसने उसके पिता को मार डाला है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कहा कि मुझे सूचित किया गया कि उन्होंने अपने पिता को काट कर खाया भी है। इसके बाद पुलिस ने वेलफेयर जांच का फैसला किया। पुलिस अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंच तो वहां उन्होंने 57 वर्षीय इमाद अहमद को बेहोश और निश्चल अवस्था में पड़ा हुआ पाया। उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। आपराधिक शिकायत के अनुसार उनका शव क्षत विक्षत हो गया था।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारी केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखी गई है।

Related Articles

नवीनतम