मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे तथा कार्यभार भी बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करें तो बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधियों के साथ प्रेम माधुर्य बनाकर रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें, चोट लगने की स्थिति बन रही है। बढ़ते खर्च परेशान करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। काम करने का जुनून आपको सफलता देगा। शेयर्स और तेजी-मंदी जैसे कामों में दिलचस्पी न लें। इस समय नुकसान की आशंका है। ऑफिशियल गतिविधियां मन मुताबिक तरह से चलती रहेगी।
लव- अपने प्रियजनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक कार्यभार ना लें। शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। समाज सेवी संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी किसी खास मित्र का रुखा व्यवहार आपको व्यथित करेगा। परंतु गुस्से की बजाय शांति से हल निकाले। व्यक्तिगत लाभ के कार्यों मे थोड़ा स्वार्थीपन भी लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी। उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। हालांकि मेहनत और व्यस्तता की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। जो आपकी तरक्की के लिए भी सहायक रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। परवाह ना करें। लेकिन पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा तथा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। आय और व्यय में समन्वय बना रहेगा।
नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में उनका सहयोग करें। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ना उलझकर अपने कार्यों में ध्यान दें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेना पछतावा भी दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें, इससे आपके कारोबार में विस्तार की उचित संभावना बनेगी। ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा।
लव- परिवार जनों के उचित सामंजस्य से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से एसिडिटी गैस आदि जैसी समस्या बनी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई मनचाहा कार्य बन जाने से आप मानसिक रूप से बहुत ही सुकून महसूस करेंगे। वाहन अथवा भूमि की खरीदारी भी संभव है। बच्चों को अपने माता-पिता से पूरा सहयोग और संबल मिलेगा। रिश्तों को मजबूत करने में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर रखें। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात परेशानी का कारण बनेगी। अचानक ही किसी मित्र के साथ संबंध खराब होने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों पर आपका दबदबा बना रहेगा। नौकरी में किसी प्रकार की समस्या आ सकती है। इस समय उच्चाधिकारियों की मदद आपके लिए बेहतर साबित होगी।
लव- दांपत्य जीवन में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। घर में भी सुखद माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेलजोल बढ़ाना मान-सम्मान को हानि पहुंचाएगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मानसिक तनाव ना ले, वरना माइग्रेन और एंजाइटी की समस्या बढ़ सकती है। तथा अपना खान-पान सुधारना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। दैनिक कार्यों को भी सुगमता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में अधिक समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। कोई बना बनाया काम बिगड़ने से मन दुखी रहेगा। इस समय भावनाओं में ना बहकर प्रैक्टिकल तरीके से व्यवहार करें। संतान की किसी भी नकारात्मक गतिविधि को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- रुके हुए कामों में गति आएगी। साथ ही कुछ नवीन योजनाएं भी बनेगी। अपने सपनों तथा महत्वाकांक्षाओं के लिए प्रयत्न करने का उचित समय है। नौकरी में दिक्कतें बनी रहेंगी। अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। तथा घर की व्यवस्था को उचित तथा व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- बहुत अधिक मेहनत की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। उचित आराम ले, कुछ समय योगा और मेडिटेशन के लिए भी अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह का लेनदेन करते समय जल्दबाजी न करें। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य ले। क्योंकि निवेश संबंधी मामलों में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना करेंगे। सावधान रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। आपको उचित सलाह तथा सुझाव भी मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों नकारात्मक प्रभाव आपकी घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वायु और वादी की चीजों के सेवन से परहेज रखें। जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। तथा फिजियोथैरेपी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां रहने से कार्य भार बढ़ेगा। आपको अपनी व्यस्तता के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
नेगेटिव- संतान की किसी हरकत से मन व्यथित रह सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। दूसरों के मामलों में ना उलझे, इससे आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर में मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक मेहनत की जरूरत है। इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लव- घर के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। इससे संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या में किसी भी प्रकार की लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय उत्तम है। अपने मनपसंद कार्यों को अहमियत दें, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। घर में रखरखाव संबंधी कार्यों में भी आपकी मदद रहेगी। किसी प्रियजन के साथ मिल-बैठकर अपने दुख-सुख सांझा करेंगे। तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ ना ले। अनुभव की कमी के कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। कुछ नजदीकी लोग आप की भावनाओं का नाजायज फायदा उठाएंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। ज्यादा सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में बेहतर व्यवस्था बनाकर रखेंगे। लेकिन बच्चों की पढ़ाई अथवा विवाह को लेकर चिंता रह सकती है।
स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना बहुत जरूरी है। योगा तथा मेडिटेशन भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। भविष्य संबंधी नई-नई योजनाएं बनेंगी। बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। अध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- संबंधों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। एक दूसरों की बातों पर ध्यान ना देकर अपने परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करें। सफलता पाने के लिए अत्यधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले उचित जानकारी अवश्य ले।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। अपने स्टाफ तथा अधीनस्थ कर्मचारियो की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। ऑफिशियल टूर संबंधी कोई आर्डर मिल सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण उचित और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा। तथा सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव तथा सहयोग की भावना प्रबल रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। सेहत को लेकर जागरुक रहें और मेडिटेशन से भी बहुत फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ में मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे तथा अपने किसी कार्य को एक खास अंदाज से पूरा भी करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। दृढ़ निश्चय होकर अपने किसी खास कार्य को अंजाम देना आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। इस समय कोई भी यात्रा करना कष्टकारी रहेगा, इसलिए कोई भी यात्रा संबंधी योजना ना बनाएं। मौज मस्ती के साथ-साथ अपने कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें। अतिरिक्त आय भी शुरू हो सकती है। युवा वर्ग भी अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे। ऑफिस में आपका दबदबा बना रहेगा तथा मन में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रही कोई ऊहापोह समाप्त होगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच में आपसी सामंजस्य व तालमेल बहुत ही बढ़िया बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित तकलीफ रहेगी। इसकी वजह असंतुलित खानपान ही है। अपनी अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खर्चों में संतुलन बनाकर रखने से निवेश संबंधी संभावनाएं बनेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती हैं।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। आपको अपनी वाणी तथा व्यवहार में थोड़ी उदारता और लचीलापन भी लाने की जरूरत है। भावुकता में बहकर किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के आर्थिक मदद करते समय अपने बजट का ध्यान भी अवश्य रखें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करने से आपको बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में किसी छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उच्चाधिकारियों से मदद लेना उचित रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ परिवार जनों का उचित सहयोग रहेगा। युवा लोग प्यार में पड़कर अपने करियर से समझौता न करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पिछले कुछ समय सी चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें, निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे।
नेगेटिव- संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें। कभी-कभी आपको मन में कुछ उदासी और बेचैनी महसूस होगी। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है वरना बजट गड़बड़ाने की वजह से परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- व्यापार मे इस समय और अधिक पब्लिसिटी करने की जरूरत है। हालांकि कार्य प्रणाली में परिवर्तन करके तथा नई तकनीक अपनाकर बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद में ना पड़ें।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। परंतु पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में तालमेल बनाना बहुत बड़ी चुनौती रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे तथा स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8