मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपका कोई खास कार्य अथवा समस्या हल होने वाले हैं। जिससे बड़े हुए तनाव से भी राहत मिलेगी। आज रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए प्रयासरत रहें। अपने भावी लक्ष्य पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने से सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। इसलिए अपना उचित बजट बनाकर रखें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपको नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो कि काफी लाभदायक रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से चिंता और थकान रहेगी। जिसकी वजह से आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन सकारात्मक रहेगा तथा आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। तथा पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।
नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां किसी के समक्ष भी जाहिर करने से आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के नकारात्मक व्यवहार से तनाव रहेगा, परंतु डांट-फटकार की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखकर समझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखे तथा अपने योजनाओं को सार्वजनिक ना करें। आपका अपना ही कोई कर्मचारी आपकी योजनाओं को लीक भी कर सकता है। इस समय अपने काम के प्रति और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय बिल्कुल भी नष्ट ना करे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते मौसम की वजह से सुस्ती हावी हो सकती हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज बेहतरीन समय व्यतीत होगा। महिलाएं अपनी प्रतिभा और क्षमता द्वारा कोई खास मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेंगी। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर प्रदान करेंगे। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो आज उसका भी समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई बीती हुई नकारात्मक बात आपका आज भी खराब कर सकती हैं। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें तथा खुद को व्यस्त रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाही ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करवाएं। कर्मचारियों का भी उचित सहयोग रहेगा तथा कार्य क्षमता में भी वृद्धि आएगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे तथा संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार और जिम्मेदारियां लेने से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रह सकती हैं। अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपकी लगन और हिम्मत से कोई मुश्किल काम हल हो सकता है तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को भी मिलेगी। अध्यात्म तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। आय कभी कोई नया साधन बनेगा।
नेगेटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। परंतु अपनी योजनाओं और गतिविधियों की चर्चा किसी के सामने भी ना करें। ध्यान रखें, कि गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। समय अनुसार व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी हैं। थकान व आलस की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम छूट भी सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध हासिल होंगे। कई शुभ अवसर सामने आएंगे। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। आय का कोई नया साधन बनने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही कोई शुभ समाचार मिलेगा।
लव- वैवाहिक संबंध है एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें, इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अपना ध्यान रखें। योग और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से दिनचर्या सुखद व्यतीत होगी। दोस्तों व संबंधियों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में अधिकतम समय व्यतीत होगा, तथा आप स्वयं को खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा।
नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना सीखें तथा अपने स्वभाव में परिपक्वता रखें तथा धैर्य और संयम से समाधान मिलेगा। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर भरोसा रखना आत्मविश्वास बढाएगा। अस्वस्थता की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रहेगा तथा आपका मैनेजमेंट प्रोडक्शन को और अधिक बेहतर बनाएगा। मीडिया से संबंधित संपर्क आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना जरूरी है, थोड़ी सी नाराजगी भी संबंधों को खराब कर सकती हैं।
स्वास्थ्य- दूषित खानपान की वजह से गैस और कब्जियत की दिक्कत रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। तथा व्यायाम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कई तरह के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे, निश्चित ही आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी ईगो और ओवर कॉन्फिडेंस आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकता है। स्वभाव में सहजता बनाए रखें। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने का प्लान बन रहा है, तो उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से संबंधित कोई दिक्कत दूर होने से प्रोडक्शन में पुनः गति आएगी। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। निवेश में भी रिस्क न लें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
लव- घर का वातावरण उत्तम बना रहेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।
स्वास्थ्य- आपकी संकलित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कोई लाभदायक और खुशी भरी परिस्थिति बन रही हैं। युवाओं को भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए उनके अंदर हिम्मत आएगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम बन जाने से सुकून और राहत मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। इससे दूसरों पर आपका उचित प्रभाव पड़ेगा। परंतु दूसरों के हस्तक्षेप की वजह आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय स्वयं ही ले।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने के अच्छे मौके भी मिलेंगे, जो कि निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ परिवर्तन भी लाने की जरूरत है। राजकीय मामलों को थोड़ा ध्यान पूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। वरना दिक्कत बढ़ सकती है।
लव- व्यस्ततम दिनचर्या में से परिवार के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। इससे परिवार में आपसी प्यार में सामंजस्य बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल बना हुआ है। सिर्फ उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय आप जितना परिश्रम करेंगे, उसी के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। विद्यार्थियों की भी पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर होगी।
नेगेटिव- कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बनने पर घर के अनुभवी सदस्यों से सलाह-मशवरा अवश्य करें। किसी रिश्तेदार को लेकर आपके अंदर शक या वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। और इसी की वजह से संबंधों में भी खटास आएगी। समझदारी और शांति से काम लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखें। इस समय कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है क्योंकि अपने ऑर्डर समय पर पूरे करने की कोशिश करें। इससे आपकी छवि अच्छी बनेगी। ऑफिस में भी कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधित योजनाएं भी बनेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाएगा। गिरने पर चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन भी सावधानी पूर्वक प्रयोग करें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके लिए कई सुअवसर प्रदान करने वाला है। जो कि भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी।तथा आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी।
नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चे बढ़ने से कुछ चिंताजनक स्थिति रह सकती हैं। पब्लिक प्लेस पर किसी के साथ भी वाद-विवाद में ना पड़ें। इसकी वजह से आपके मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती हैं। विद्यार्थी मौज मस्ती की वजह से अपने लक्ष्य पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी तरह का रिस्क ना लें। अचानक ही किसी पुरानी पार्टी से संपर्क स्थापित होगा और आपको नए आर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपकी किसी गलती की वजह से बॉस अथवा उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। इससे परिवार का वातावरण खराब हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। ब्लड प्रेशर डायबिटीज आदि जैसी परेशानियों की नियमित जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अपनी योग्यता को पहचाने। आज आपके साथ कुछ ऐसी सुखद घटना घटेगी, जिससे आप खुद भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कार्यों में कागजातों की अच्छे से जांच-पड़ताल अवश्य करें। हालांकि जरा सी समझदारी और सूझबूझ से काम बन जाएंगे। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो किसी शुभचिंतक से सलाह-मशवरा करना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों के सुझाव को भी ध्यान में रखें। इससे आप और अधिक बेहतर निर्णय ले पाएंगे। सरकारी कार्यालय में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है, इसलिए सचेत रहने की भी जरूरत है।
लव- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। तथा संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से बात करते समय मान मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज ना करें। बदलते मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ राजनैतिक अथवा सामाजिक लोगों के साथ मुलाकात होने से आपका आत्मविश्वास और लोकप्रियता बढ़ेगी। आज किसी पारिवारिक सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर घर में जश्न जैसा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- घर में किसी परेशानी का विवेक और समझदारी से समाधान निकालने से घर में माहौल जल्दी व्यवस्थित होगा। रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है, आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती हैं। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंदीयों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहे। आपकी समझ और सूझबूझ से कार्यस्थल पर लिए गए ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। आपने काम करने का तरीका किसी से शेयर न करें।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से कभी कभी स्वभाव में आलस सुस्ती की स्थिति रह सकती है। कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। आप अपने विवेक और समझदारी द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधी काम भी बन सकता है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, निकट भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी।
नेगेटिव- थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। क्योंकि सबको खुश रखने की प्रवृत्ति आपके खुद के कार्यों को बाधित करेगी। परंतु संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने निकट संबंधियों के साथ भी कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। कटु वाणी से बचे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने सहयोगियों के साथ किसी भी बात पर उलझना उचित नहीं रहेगा। अगर कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी के साथ भी ना उलझे।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता तथा नजदीकियां रहेंगी। परंतु बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत मामलों पर ना पड़ने दें। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहना ही उचित है।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। अपना रूटीन चेकअप भी अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3