मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक समय है। कई उपलब्धियां सामने आएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य ध्यान दें। उनकी सलाह तथा आशीर्वाद आपके लिए वरदान साबित होगा। फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- बातचीत करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि कोई विवाद की स्थिति बन सकती हैं। किसी के बहकावे में ना आए। भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कतें रहेंगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनका समाधान भी मिलेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई काम फायदेमंद रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा ना रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज परिस्थितियां बहुत ही बेहतरीन रहेंगी। जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी आपको आसानी होगी। युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- आपके साथ कुछ धोखाधड़ी होने की आशंका बन रही है। इसलिए भावनाओं में बहकर आप अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर ना करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। अभी उनमें किसी प्रकार का भी परिवर्तन करना उचित भी नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है।
लव- घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें। इंफेक्शन होने जैसे दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अच्छी तरह ध्यान दे पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद ना करें। वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी ना आने दे। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कुछ नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। सरकारी सेवारत लोग अपना ध्यान अपने काम पर ही रखे, किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- किसी-किसी समय तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन के लिए जरूर समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- संतान के कैरियर व शिक्षा से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा।
नेगेटिव- अपनी भावुकता और भय जैसी कमजोरी पर विजय हासिल करना जरूरी है। यह स्वभाव आपके स्वास्थ्य व कार्यों में हानि का कारण भी बन सकता है। अध्ययनरत विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगे और जल्दी ही इन्हें क्रियान्वित करने का अवसर भी मिलेगा। इस समय कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक विस्तृत करें।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी। और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य खोना उचित नहीं है। कोई पुरानी समस्या अथवा विवाद दोबारा उठ सकता है। परंतु आपसी वार्तालाप से समाधान भी मिल जाएंगे। किसी भी गैर कानूनी कार्य में दिलचस्पी ना लें।
स्वास्थ्य- बिजनेस में कुछ परेशानियां आएंगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हर काम में योगदान जरूर दें।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। हालांकि पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित योगदान रहेगा।
स्वास्थ्य- लापरवाही और तनाव की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं। संतुलित आहार लेना जरूरी है
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू होने से राहत मिलेगी। जरूरतमंदों तथा बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा। घर में आए किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझना ठीक नहीं है, इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। साथ ही अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कोई रुकी हुई पेमेंट और उचित ऑर्डर मिलने जैसी उत्तम परिस्थितियां बनी हुई हैं। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर ना करें अन्यथा कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। ऑफिशियल फाइलें व्यवस्थित रखें।
लव- परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7
तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। आपका कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार के मनमुटाव की स्थिति बन रही है। अतः रिश्तों को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यापार में मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर अधिक से अधिक ध्यान दें तथा अपने संपर्क सूत्रों को बढ़ाएं। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- उत्तम दिनचर्या और खानपान को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी निकट संबंधी की समस्या का समाधान निकालने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर संबंधी आवश्यकताओं को लेकर शॉपिंग आदि में भी परिवार जनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी विवादित स्थिति से दूर रहें अन्यथा आप भी फंस सकते हैं। किसी-किसी समय थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। परंतु आपकी कार्य क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। परंतु खर्चों की स्थिति यथावत ही बनी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामकाज को लेकर बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण और कड़े फैसले लेने पड़ेंगे। धन संबंधी मामलों में समझौता न करें। अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास बनाकर रखें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था उत्तम रहेगी। काफी समय बाद पारिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनने से सभी लोग खुशी और आनंदित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में भारीपन और बुखार जैसी समस्या रहेगी। दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी सुख समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- रूपए-पैसे संबंधी कोई भी लेनदेन करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास कमी महसूस कर सकते हैं। इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना आपको फायदा देगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना लाभदायक रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत रहेंगी। जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आलस्य और लापरवाही से बचें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखने से उनकी कार्य क्षमता में सुधार आएगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टूगेदर करने से संबंध और अधिक मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मानसिक और आत्मिक सुख-शांति बनी रहेगी। अपना विकास चाहते हैं तो थोड़ा स्वार्थी भी होना पड़ेगा। वित्तीय योजनाओं को भी कार्य रूप देने का सही समय है।
नेगेटिव- संतान पक्ष को लेकर कोई चिंता रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से समाधान निकालने का प्रयास करें। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा।
व्यवसाय- व्यापार में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। इस समय कोई नया काम या योजना शुरू ना करके वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ किसी विषय पर मतभेद होने की स्थिति बन रही है।
लव- घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी नियमों का उचित पालन करें। मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के रखरखाव था सुधार संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर उपयोग करें। आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से कभी कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी दिनचर्या पर ही पड़ेगा। इसलिए संयम बनाए रखें। अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहने से आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत अधिक और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। अभी कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर कार्य करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए अभी इंतजार करना जरूरी है।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य द्वारा पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव और चिंता करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9