fbpx
Sunday, March 26, 2023

सोमवार, 14 नवम्बर 2022 राशिफल

मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। परिवार जनों के साथ चल की गलतफहमियों का निवारण होगा। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको शांति और मानसिक सुख देगा।
नेगेटिव- समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। पुराने मुद्दे को लेकर संबंधियों के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी बन रही है। परंतु सावधानी और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां संभल जाएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर खुश रहें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों को बहुत गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। इस समय आपको बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। मीडिया तथा कम्युनिकेशन संबंधित बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं। ऑफिस में चल रहे आंतरिक विवादों से दूर रहें।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कार्यों में रुचि ना लें। चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिपॉजिटिव- मनचाहा काम पूरा होने से सुकून रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में निकट संबंधियों का आगमन होगा। तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ है। बेहतर होगा कि अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास रखें। रिश्तेदारी संबंधी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। साथ ही अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी किसी का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी कर्मचारी की लापरवाही से बड़ा नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इसलिए कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति भी अनिवार्य रखें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी तथा प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्त्री जनित रोग परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8


मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी प्रिय संबंधी अथवा मित्र का सहयोग आपका हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। फोन या ईमेल के माध्यम से कोई खास सूचना भी मिलेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति रह सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। इन कमियों में सुधार लाएं। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए बजट का ध्यान जरूर रखें।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। कर्मचारियों की मदद से व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण फैसला लेने में दिक्कत हो तो अनुभवी लोगों की मदद लें। उचित समाधान मिलेगा। ऑफिशियल मामलों में सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से एलर्जी और इन्फेक्शन की समस्या रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3


कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जिस कार्य के प्रति बहुत अधिक प्रयास कर रहे थे। उससे संबंधी सफलता मिलने की उचित संभावना है। कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनका मार्गदर्शन आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने से पहले उचित जानकारी अवश्य ले। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगे, जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ेगा। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और अच्छे लोगों के संपर्क में रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। राजनैतिक तथा अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। कोई मशीनरी खराब होने पर बड़ा खर्चा हो सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओ कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक विवाद दूर होंगे तथा संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्य प्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें तथा सीक्रेट रखें। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा कर आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। विद्यार्थियों को अभी परीक्षा संबंधित तैयारी करने में और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में नए ऑफर मिलेंगे और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज की योजनाएं भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा पुनः संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2


कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी छिपी हुई आंतरिक प्रतिभा को पहचाने और उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएं। इससे आपको बहुत ही मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का भी प्लान बनेगा। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- ज्यादा सोचने-विचारने में समय नष्ट ना करें तथा अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी नजदीकी या मित्र की सहायता से आपका कोई विशेष प्रयोजन पूरा हो सकता है। युवा वर्ग को अपना टारगेट हासिल करने के लिए ज्यादा प्रयास की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस करने के तरीकों में बदलाव लाएं। क्योंकि गतिविधियों में किसी वजह से रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने ऊपर ज्यादा कार्यभार ना लें। काम के बीच उचित आराम और आहार लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7


तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका अपने प्रिय जनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घरेलू कार्यों में रुचि बनी रहेगी। रिलेक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बनेगी। किसी विशेष कार्य के लिए रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- बनते कामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। थोड़ी सी सावधानी से आप परेशानियों से बच भी जाएंगे। कोई मुकदमे संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना जरूरी है। स्वभाव में इगो न आने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अभी किसी ने काम को शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। मन मुताबिक कार्यप्रणाली के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। अपनी इच्छा पूर्ति में सफल होंगे। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द या बदन दर्द जैसी हल्की-फुल्की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ये समय दिल की बजाए दिमाग से काम लेने का है। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने काम के प्रति प्रयासरत रहें। बच्चों का अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रहेगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। किसी नजदीकी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने से संबंधों में खटास आएगी। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित सभी निर्णय खुद ही ले। आर्थिक मामलों में आपका निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से विवाद या झगड़ा हो सकता है। इसकी वजह से नौकरी में भी परेशानी आएगी।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द रहेगा। कुछ समय एकांत अथवा प्रकृति के सानिध्य में बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण होगा। जिससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी जरूर व्यतीत करें। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने की बजाय उनका समाधान ढूंढने में अपनी उर्जा लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ बदलाव होंगे। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में कर लेंगे। अपनी योजनाओं और काम करने के तरीकों को जाहिर न करें। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में तालमेल के अभाव में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। ज्यादा मेहनत और थकान की वजह से कमजोरी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून दायक रहेगी। अपनी क्षमताओं का भरपूर सदुपयोग करें। सामाजिक संबंधों का दायरा भी विस्तृत होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा। और तनावमुक्त होकर आप अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- कहीं भी पैसा खर्च करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। वरना फिजूलखर्ची हो सकती है। दिन के दूसरे पक्ष में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा। संतान की कोई हरकत भी परेशान कर सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों की लापरवाही से आप पर काम का दबाव रहेगा। अनुभवी या राजनीतिक इंसान से सलाह जरूर लें। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में भी आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा।
लव- आपके प्रयास परिवारिक व्यवस्था को सुखद और अनुशासित बनाकर रखेंगे। परंतु प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित करने में रहेगा। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- बैंक संबंधी गतिविधियों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने का प्रयास करें तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी मनोस्थिति पर पड़ सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन चिंता न करें। समय रहते निपट भी जाएंगी। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति हो सकती है। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आए तथा अपने कार्य पर ही ध्यान बनाकर रखें।
लव- परिवारजनों के साथ शॉपिंग आदि मस्त समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3


मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य के प्रति प्रयासरत थे, वह हासिल हो जाएगा। नवीन कार्यों संबंधी योजना बनेगी और ये योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी होंगी। विदेश जाने के लिए प्रयास लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव- अपने सपनों को साकार करने के लिए बहुत अधिक मेहनत और परिश्रम की भी जरूरत है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक भी रह सकते हैं। बच्चे फालतू गतिविधियों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली में कुछ कमी रह सकती हैं। इस समय बहुत ही एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी में किसी वजह से आपसी सामंजस्य का अभाव रहेगा। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ परेशानियां रहेंगी। महिलाएं जोड़ो के दर्द या स्त्री जनित रोगों की वजह से परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


Related Articles

नवीनतम