मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल मुलाकात लाभदायक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा। कोई विशेष प्लानिंग कर रहे हैं तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। इसलिए किसी अनजान व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण बातचीत या काम करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह विचार विमर्श तथा जांच पड़ताल अवश्य करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सभी कार्य बेहतरीन तरीके से चलते रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कोई ऑफर मिल सकता है। इसे स्वीकार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ ना कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर परिवार की व्यवस्था को उचित तथा खुशनुमा बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। व्यायाम, योगा आदि जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको सफलता देगा। आप अपनी प्रभावशाली तथा मीठी वाणी द्वारा दूसरों पर अपना प्रभाव बना लेंगे। किसी नए काम की पहली इनकम आने से प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा।
नेगेटिव- संबंधों में कुछ कटुता आने की स्थिति बन रही हैं। कभी-कभी ज्यादा आप में केंद्रित होना तथा अहम की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ वाद-विवाद होने की स्थिति बन रही है। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें, तो बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
व्यवसाय- बिजनेस के काम बिना रुकावट पूरे हो जाएंगे। मन मुताबिक जिम्मेदारी भी मिल सकती हैं। रुका हुआ पैसा कलेक्ट करने पर ध्यान दें। आपको काफी हद तक सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयासरत नौकरीपेशा व्यक्तियों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध रोमांटिक और खुशनुमा होंगे।
स्वास्थ्य- दिनचर्या संतुलित रखें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कतें उठ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। अपनी आर्थिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। उसमें सफल भी रहेंगे। किसी नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी बनेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ के खर्च पर रोक लगाएं। घर के किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय उनकी देखभाल के लिए अवश्य निकालें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें तथा बुजुर्गों की सलाह ही मानें।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। साथ ही स्टाफ का भी उचित सहयोग बना रहेगा। ऑफिस के माहौल में राजनीति जैसी गतिविधियां हो सकती हैं। इसलिए थोड़ा सावधान रहें।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इससे आपसी नज़दीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंध भावना प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या संयमित रखना अति आवश्यक है। अपनी संतुलित सोच रखने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी कार्य योजनाबद्ध तरीके से बन जाएंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु आय के साधन भी बने रहने से दिक्कत महसूस नहीं होगी। किसी संबंधी के यहां किसी उत्सव आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव- अपने व्यवहार में लचीलापन बना कर रखना अति आवश्यक है। ज्यादा आत्म केंद्रित होना संबंधों में खटास लाएगा। कुछ समय पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली इंसान की मदद से बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। सरकारी नौकरी वालों को भी अपने कामों में योगदान देने से अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। कोई खास जिम्मेदारी या अधिकार मिलने के भी योग हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी कलह का वातावरण ना बनाने दें तथा अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी भी बात को अधिक तूल ना दें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रहेगी। अत्यधिक धूप और गर्मी में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के लिए वरदान साबित होगी। और किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी बेचने की योजना बन रही है तो अच्छी डील हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण एकाग्र चित्त रहेंगे। और मनोनुकूल परिणाम भी पाएंगे।
नेगेटिव- कोई कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। इसलिए किसी काबिल इंसान से सलाह जरूर लें। युवा लोग अपने कैरियर को लेकर गंभीर रहें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनकी उचित देखरेख करें।
व्यवसाय- नए व्यापार को शुरू करने अथवा विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में भी सुधार आएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों का भी ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में खट्टी-मीठी नोकझोंक संभव है। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और कार्यभार की वजह से बदन दर्द और थकान जैसी परेशानी महसूस होगी। उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करना लक्ष्य हासिल करने में सहायता करेगा। इसलिए पूरे मनोयोग से अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। किसी पारिवारिक धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। अनुभवी लोगों के साथ अपना समय व्यतीत करें तथा कुछ समय एकांत में बैठकर आत्मचिंतन भी अवश्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण संपर्क स्थापित होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति आपका पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को जाहिर न करें।
लव- परिवार और व्यवसाय के बीच उचित सामंजस्य बनाकर रखने से दोनों तरफ सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम जैसी समस्या को नजरअंदाज ना करें। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां आएंगी, परंतु घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए भाग्योदय दायक भी रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी किसी समस्याओं को सुलझाने में किसी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- टैक्स आदि से संबंधित कोई झंझट खड़ा हो सकता है। इन कामों को तुरंत ही निपटाए, तो अच्छा है। आज किसी भी तरह की यात्रा अथवा नई गतिविधि को स्थगित करें या बहुत ही सावधानी बरतें। किसी किसी समय आप अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन तथा उदासी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी एडवरटाइजमेंट करने की जरूरत है। बाहरी लोगों से अपने रिलेशन और मजबूत बनाएं। काम की क्वालिटी पर और ध्यान दें। इसके लिए घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह भी सहायक रहेगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- अपने अंदर उर्जा व आत्मबल की कमी महसूस होगी। मेडिटेशन व योग पर भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आप अपनी मेहनत और योग्यता से कोई विशेष कार्य संपन्न कर लेंगे, जिससे आपकी कार्य क्षमता और अधिक सशक्त होगी। पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- कुछ विपरीत परिस्थितियां भी रहेंगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी लेनदेन करते समय उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य लें। जल्दबाजी और गुस्से जैसे स्वभाव पर काबू रखें। पैतृक संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो वह बढ़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक मेहनत व्यस्तता रहेगी। इस समय की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कुछ शुभ परिस्थितियां बन रही है।
लव- जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग की वजह से आप अपने कार्यों के प्रति पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। परंतु घर व बच्चों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस होगी। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें, सफलता निश्चित है। आपके स्वभाव में भावुकता और कोमलता की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होगे।
नेगेटिव- कभी-कभी आपके काम में रुकावट आने से कुछ समय व्यर्थ होगा। परंतु दोबारा से अपनी एनर्जी को एकत्रित करके अपने काम पर लगाएं। आप अवश्य सफल होंगे। नजदीकी मित्र अथवा संबंधियों के साथ संबंधों में मधुरता रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें, अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की उचित संभावना है।
लव- परिवार जनों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। तथा कोई पारिवारिक संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गले संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज ना करें। थोड़ी सी समस्याएं भी होने पर तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको बहुत अधिक मानसिक सुकून देगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मिक उन्नति भी होगी। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी। सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस समय मानसिक स्थिति कुछ विचलित रह सकती हैं। इसलिए किसी भी प्रकार के पेपर वर्क को करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। अभी धन संबंधी मामले भी कुछ मंद ही रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में सहयोगियों तथा कर्मचारियों का पूर्णरूप से समर्पित भाव व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। आय का कोई नया स्त्रोत शुरू करने हेतु योजना भी बनेगी। नौकरी में दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें।
लव- दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से कुछ पेट खराब रह सकता है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव– आपके अधिकतर काम मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होते जाएंगे। साथ ही अनुभवी लोगों का भी सहयोग बना रहेगा। और आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी की मदद करते समय अपने खास कार्यों को भी नजरअंदाज ना करें। तथा उचित तालमेल बनाकर रखें। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाहित संबंधों में अलगाव उत्पन्न हो सकता है। आपकी मध्यस्थता उनके लिए अनुकूल साबित होगी। आय के साधनों में कुछ कमी रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी फाइलें तथा पेपर्स संभालकर रखें। जल्दबाजी और तनाव से योजनाएं गलत भी होने की आशंका है। व्यवसायिक गतिविधियों में पूरा ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस समय बहुत मेहनत और लाभ कम जैसी स्थितियां बनी हुई है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्र तथा सगे संबंधी भी आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा मानेंगे। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो आपकी समस्या हल हो सकती है। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। चिंता ना करें समय अनुसार सब ठीक होता जाएगा। गुस्से और जिद जैसी नकारात्मक बातें अपने स्वभाव में ना आने दे। किसी अपरिचित से वाद-विवाद या बहस जैसी स्थिति बन सकती हैं।
व्यवसाय- निजी वजह से बिजनेस में उचित समय नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से व्यवसायिक व्यवस्था को उचित बनाकर भी रखेगा। इस समय की गई मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में सफलता देने वाले रहेंगे।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से घर का माहौल दूषित हो सकता है। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात आप को सुकून देंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। तथा बदलते मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3