Thursday, September 28, 2023

शुक्रवार, 18 नवम्बर 2022 राशिफल

मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। जमीन जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ काम बन सकता है। खास लोगों के सानिध्य में रहने का आपको मौका मिलेगा। आपका मान सम्मान तथा रुतबा भी बढ़ेगा। प्रकृति के नजदीक रहने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- संतान के करियर संबंधी कोई बात ना बनने से तनाव हावी हो सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने के लिए उसका सहयोग अवश्य करें। किसी उच्च पद आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।
व्यवसाय- इनकम सोर्स धीमे ही रहेंगे। इस समय स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी भी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। ऑफिस में अपने कार्यों में किसी का सहयोग लेने से गलतियां हो सकती हैं।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- अपना खानपान बहुत ही संयमित रखें। अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य करते रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर काम करने के लिए समय अच्छा है। संतान के करियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से माहौल अच्छा रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है।
नेगेटिव- भावनाओं में बहने से आपका कोई निर्णय गलत भी हो सकता है। और आपके इस स्वभाव का कोई अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। बेहतर होगा कि अपना व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। अपना नफा-नुकसान देखकर ही किसी भी कार्य को अंजाम दे।
व्यवसाय- बिजनेस में नए एग्रीमेंट और प्रोजेक्ट हासिल होंगे। निवेश संबंधी फैसला लेते समय सावधानी रखें। नुकसान होने की आशंका है। वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान रखें। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे।
लव- पारिवारिक सुख-शांति व खुशनुमा माहौल रहेगा। जबकि प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- तली-भुनी तथा गरिष्ठ चीजों का सेवन ना करें। गैस और एसिडिटी की समस्या अन्य शारीरिक परेशानियां भी हो सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1


मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। किसी व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक संबंधी प्रॉपर्टी के मामले सुलझाने के लिए यह समय उचित है।
नेगेटिव- अतिरिक्त कार्यभार की वजह से कुछ तनाव रह सकता है। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें, अन्यथा आपका पैसा फंस जाएगा। किसी वजह से कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में पड़कर अपने कैरियर के साथ समझौता ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। मेहनत करें। कमीशन संबंधी बिजनेस फायदे में रहेंगे। आज आपको कुछ ऑर्डर या एग्रीमेंट मिल सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और फाइल को व्यवस्थित और कंप्लीट रखें।
लव- घर परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक लोगों की अनुमति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप सही नतीजे पर पहुंचेंगे। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी बनेगा।
नेगेटिव- मन में कुछ अनहोनी होने जैसे भय की स्थिति रह सकती हैं। बेहतर होगा कि फिजूल की बातों में ध्यान ना देकर खुद को व्यस्त रखें। तथा दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देना उचित है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में रुकावटें आएंगी। जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। अपना ही कोई कर्मचारी योजनाएं लीक कर सकता है। नौकरीपेशा लोग सरकारी मामलों में फंस सकते हैं। सतर्क रहना जरूरी है।
लव- पारिवारिक वातावरण सामंजस्य पूर्ण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। एसिडिटी और गैस ना बनने दें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए दिन अच्छा है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
नेगेटिव- भावुकता में आकर कोई भी निर्णय ना ले। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। कभी-कभी आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आपको आपके लक्ष्य से भटकाएगा। इसलिए धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा। गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य रखा है, उसके लिए और मेहनत की जरूरत है। अपनी दूरदराज के संपर्क सूत्रों को अधिक मजबूत करें। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त रह सकता है।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा उचित खानपान का सेवन करें। सिर दर्द तथा थकान जैसी परेशानी हावी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5


कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। हर परिस्थिति में सामंजस्य रहेगा।
नेगेटिव- किसी प्रकार के ऋण लेने की योजना बन रही है तो उसे स्थगित रखने में ही भलाई है। आपके कुछ अपने ही लोग आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। ऑफिस अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें। अपनी महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। सरकारी ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा।
लव- बाहरी लोगों का अपने घर परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। डायबिटिक लोग भी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1


तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर अत्यधिक आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अपने कटु शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपनी कार्यप्रणाली का ज्यादा बखान ना करें तथा अति आत्मविश्वास की स्थिति से भी परहेज रखें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें तो बहुत ही उचित परिणाम मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनेगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- सुकून और खुशी पाने के लिए पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम भी बनाए। लव पार्टनर को उसके रुचि अनुसार कोई उपहार देना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य– नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द जैसी अत्यधिक दिक्कत रह सकती है। खानपान की आदत में सुधार लाना जरूरी है वरना डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6


वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आप को बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। आपकी जीवन शैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक अहम और घमंड रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। चचेरे भाई बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रिस्क लेना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंध मजबूत बनाएं। ये आपके लिए तरक्कीदायक और फायदेमंद साबित होंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी अधिकारियों के साथ सामंजस्य रखने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलते रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु अतिरिक्त कार्यभार की वजह से थकान और तनाव की स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7


धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। सबके साथ मिलकर कोई धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। मनोनुकूल कार्यों में अधिक खर्चा होने से भी मन में चिंता नहीं रहेगी।
नेगेटिव- कोई बहुमूल्य चीज जैसे वाहन आदि खरीदने के लिए लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं, तो पहले पॉलिसी आदि पर पूरी तरह से विचार-विमर्श कर लें। बच्चों की समस्या में उनका मार्गदर्शन अवश्य करें। वाद-विवाद जैसी स्थिति से खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है इसलिए प्रयासरत रहे। परंतु अपनी व्यवसाय योजनाओं को गुप्त ही रखें, अन्यथा कोई आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय मार्केटिंग तथा अपने प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है।
लव- दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का समाधान होगा तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी ।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल तथा मांसपेशियों के दर्द से परेशान रहेंगे। कुछ समय योगा और व्यायाम में भी अवश्य व्यतीत करें। ज्यादा गरिष्ठ और बादी वाली चीजों के सेवन से भी परहेज रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद आप खुद के लिए भी समय निकाल लेंगे। जिससे भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक शांति प्रदान करेगा।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के संपर्क में ज्यादा ना रहे, क्योंकि इस समय आपके द्वारा ही कोई ऐसी गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपका नुकसान होगा। इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। साथ ही किसी भी तरह का जोखिम न लें।
व्यवसाय- बिजनेस में मैनेजमेंट और स्टाफ के बीच तालमेल रखना जरूरी है। आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। परंतु अभी आय स्त्रोत कम ही रहेंगे। इन वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- अपनी हर योजना में जीवनसाथी को अवश्य शामिल करें। आपसी सूझबूझ से आप जल्दी ही उपलब्धियों को हासिल करेंगे। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4


कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी किसी महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात बहुत ही लाभदायक साबित होगी। आपका आत्म सम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। युवाओं को किसी कंपटीशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल समय है।
नेगेटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें। तथा व्यक्तिगत दिनचर्या के साथ-साथ सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। भूमि अथवा वाहन संबंधी ऋण लेने का प्लान भी बन सकता है।
व्यवसाय- इस समय बेहतरीन व्यवसायिक परिस्थितियां बन रही हैं। हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां जरूर आएंगी। लेकिन आप समझदारी और काबिलियत से इन समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग प्रोजेक्ट पर ज्यादा फोकस रहें।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित और उमंग भरा रहेगा। लेकिन इस वजह से अपनी पढ़ाई अथवा कैरियर के साथ समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- इस समय खांसी, जुकाम तथा बुखार की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि भरपूर आराम करें और अपना उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3


मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कुछ सकारात्मक अनुभव मिलेंगे। पूरी मेहनत से अपने कार्यों को अंजाम दे। तथा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी। और खुशनुमा माहौल बनेगा।
नेगेटिव- कुछ लोग आपकी पीठ पीछे कोई षड्यंत्र या अफवाह फैला सकते हैं। जिसकी वजह से समाज में आपको बदनामी मिल सकती हैं। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार लेने से तनाव में रहेंगे। विद्यार्थी लोग विशेष रूप से अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत करने की योजना बन रही है तो उस पर विचार-विमर्श तथा अमल करने का उचित समय है। कोई लाभदायक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट संबंधित फाइलें बहुत ही संभालकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इंफेक्शन जैसी समस्या से परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1


Related Articles

नवीनतम