fbpx
Monday, March 27, 2023

गुरूवार, 24 नवम्बर 2022 राशिफल

मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ज्यादातर वक्त समय परिवार जनों के साथ व्यतीत होगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। लेन-देन संबंधी मामले यथा समय कंप्लीट हो जाएंगे।
नेगेटिव- सकारात्मक बने रहने का प्रयास करें। आवेश में आकर किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना पड़े। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। युवा वर्ग अपने किसी खास कार्य में व्यवधान आने से तनाव में रहेंगे। जबकि शांतिपूर्ण तरीके से समाधान जल्दी मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें। इससे आपको फायदेमंद एग्रीमेंट हो सकते हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहे। ऑफिस में कोई ऐसी गलती या चूक हो सकती है जिससे आपको अधिकारियों की डांट का सामना करना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- कामकाज का दबाव आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और साथ ही पारिवारिक मामलों में भी आपका योगदान रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज और अधिक बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। स्वयं को बेहतर परिस्थिति में पाएंगें। मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से कमजोर महसूस करेंगे। खर्चे भी अपने बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने उदासी महसूस करेंगे। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय बिजनेस में आज किसी भी तरह का रिस्क न लें। अपने संपर्क सूत्रों और मीडिया द्वारा बिजनेस संबंधी बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर समस्या को सुलझाने से हल जरूर निकलेगा। इससे आपसी प्रेम प्यार भी बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव रखना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5


मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए वरदान हो सकती हैं। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। दूसरों के प्रति सेवा भाव बना रहेगा।
नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत मामला खुद ही सुलझाएं, दूसरों से उम्मीद ना रखें। अपनी कोई योजना किसी के समक्ष सार्वजनिक करना नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचारकर निर्णय लें किसी प्रकार का विश्वासघात या धोखा हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में बदलाव और विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। युवा लोगों को करियर संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। कमीशन वाले बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। ऑफिस में काम का दबाव कुछ कम हो जाएगा।
लव- परिवार जनों के बीच सामंजस्य का अभाव रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसे संबंधों से दूर रहना ही उचित है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव संबंधी कारणों की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- संतोष जनक ग्रह स्थिति है। आप कोई रुके हुए काम को सफलता पूर्ण रूप से संपन्न करने में सफल रहेंगे। बेहतरी के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर विचार करेंगे। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से समाज व संबंधियों में उचित स्थान बना रहेगा।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपकी गतिविधियों और योजनाओं की कोई कॉपी कर सकता है, जिससे आपको नुकसान होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद होने से परहेज करें। शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाना उचित रहेगा।
व्यवसाय- किसी भी तरह के व्यवसायिक दिए करते समय बहुत अधिक झुकना रहने की जरूरत है। छोटी सी गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी आपको गलतियों से बचाएगी। नौकरी में कोई तरक्की मिलने की उम्मीद है।
लव- दांपत्य संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का नकारात्मक प्रभाव का आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इंफेक्शन, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां होंगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ हास-परिहास तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान में सुखद समय व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दे। क्योंकि अभी खर्च पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। वाहन या कोई भी मशीनरी संबंधी उपकरण बहुत ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी राजकीय कार्य यथा समय पूरे हो जाएंगे। अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। वे लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है।
लव- घर परिवार पर समय देना परिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। तथा घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम, कफ जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र के आने से चहल-पहल और वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है, जिसकी वजह से समय और पैसे की बर्बादी ही होगी। अध्ययनरत विद्यार्थी आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वरना इसका असर आप के रिजल्ट पर पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां तथा कार्यभार रहेगा। इस समय घर परिवार की उलझनों से ध्यान हटाकर अपने व्यवसाय पर ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान परिवर्तन मिल सकता है इसलिए अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक तथा प्रयासरत रहें।
लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार के वातावरण को शांतिपूर्ण तथा अनुशासित बनाकर रखेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। माइग्रेन व सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें तथा उचित आराम भी ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी निजात मिल सकती है। कोई रुकी हुई या उधार भी हुई पेमेंट का तकाजा करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- आपका कोई खास व्यक्ति ही आपके लिए अहित करने की कोशिश करेगा। जिस वजह से मन कुछ आहत होगा। बेहतर होगा कि आप किसी पर भरोसा ना करके खुद पर ही विश्वास रखें। आर्थिक मामलों में कमी आने से कुछ तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में अभी किसी भी तरह का परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। किसी प्रोजेक्ट पर अपने सामर्थ्य से अधिक पैसा ना लगाएं। बजट का अवश्य ध्यान रखें। नौकरी में बॉस व सहकर्मियों से आपके संबंध सुधरेंगे।
लव- संबंधियों की आवाजाही से घर में जहर भरा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करना आपके आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण कर रही है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों में समय खराब करने के बजाए अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। आप में कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा शक्ति भी जागृत होगी।
नेगेटिव- आज किसी भी प्रकार का रुपए पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। मानसिक सफल बनाए रखने के लिए किसी एकांत स्थल पर समय व्यतीत करना जरूरी है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को दूसरों पर निर्भर रहने की बजाए अपना आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों से मेलजोल आपके लिए लाभदायक रहेगा। तथा साझेदारी संबंधी विषयों पर भी बातचीत होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज लक्ष्य प्राप्ति के लिए कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहें। किसी प्रकार के इंफेक्शन संबंधी दिक्कत हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3


धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लाभदायक समय बना हुआ है। दूसरों की बातों की परवाह ना करके अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेंगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी।
नेगेटिव- अपने विचलित स्वभाव पर नियंत्रण रखें। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी सी बातों पर खीझना घर के वातावरण को खराब कर देता है। कोई पेपर या चीज समय पर ना मिलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। जोखिम भरे कामों में समय और पैसा बरबाद न करें। नुकसान होने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।
लव- घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। तथा मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण के प्रभाव से बदन दर्द व थकान रहेगी। अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले होंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। नन्हे मेहमान के आगमन संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद अथवा वाहन को लेकर अचानक ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। ऐसे में आपका बजट भी बिगड़ सकता है और इसका असर आपके सूकुन और नींद पर भी पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की बजाय समाधान ढूंढने से समस्याएं जल्दी हल होंगी।
व्यवसाय- आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो जाएगी। लेकिन आपकी जीत सुनिश्चित है। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिक मेहनत से आप अपने कार्यों के प्रति ध्यान दे पाएंगे। लाभ के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लव- संतान के कैरियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा और सुकून भरा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार देना उन्हें खुशी प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से गैस व एसिडिटी की वजह परेशान रहेंगे। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। निकट संबंधियों तथा मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होगा। जिससे आप भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। तथा किसी भी प्रकार की परेशानियों का हल निकालने में आप सफल रहेंगे।
नेगेटिव- आपके कुछ नजदीकी संबंध ही आपके लिए गलतफहमियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। परंतु निश्चिंत भी रहें आप का अहित नहीं होगा। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। आप अपनी योग्यता से कुछ खास अनुबंध हासिल करेंगे। राजकीय कामों में रुकावटें आने के बाद ही समस्या हल होगी। इसलिए कुछ अधिकारियों की मदद अवश्य ले। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन सुख-शांति पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बनाने से दूरियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर सांझा करें। अन्यथा अवसाद या डिप्रेशन जैसी स्थिति हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का सुखद सानिध्य मिलेगा तथा नए-नए अनुभव भी हासिल होंगे। अविवाहित लोग अपने विवाह संबंधी चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज बच्चों व परिवार के साथ शॉपिंग और मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी लेना जरूरी हैं। ज़िद व जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अपने निजी काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, इसके लिए मन में कुछ कुंठा रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। जल्दी कामयाबी की चाह में कुछ गलत रास्तों का चुनाव ना करें। आपके काम तो बनेंगे परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। दिन के पूर्वार्द्ध में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा लें तो उचित रहेगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। इस बात का ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।
स्वास्थ्य- रक्तचाप व थायराइड से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। योगा, मेडिटेशन पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4


Related Articles

नवीनतम