मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपनी किसी खास योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आपका कार्य नियत समय पर संपन्न भी हो जाएगा। दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। किसी अनुभवी के सहयोग से आपकी कोई समस्या भी दूर होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका गुस्सा और जिद दूसरों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। अपनी नकारात्मक आदतों पर काबू पाने से आप समस्या से बच जाएंगे। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें उनका मार्गदर्शन भी करें।
व्यवसाय- इस समय ग्रह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा हैं। पेमेंट वगैरह कलेक्ट करने का अनुकूल समय है। कमीशन तथा बीमा संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बन रही है। परंतु कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी भी महसूस हो सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आपने प्रेम संबंध में वायदा किया है, तो उसे जरूर निभाए।
स्वास्थ्य- तनाव, थकान आदि से राहत पाने के लिए मेडिटेशन, योगा जरूर करें। वरना इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपका अथक प्रयास रहेगा। काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियो की विदेश से संबंधित कई समस्याएं हल होने की संभावना है।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही और आलस की वजह से परिवार और रिश्तेदारों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। दूसरों के मामलों में ज्यादा उलझने की बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण फैसले आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। आपके फैसले सबसे उपर रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी रुके कामों में गति आएगी। ऑफिशियल मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहेगा तथा पारिवारिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा खांसी, जुखाम से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज पठन-पाठन तथा उत्तम जानकारियों को हासिल करने में बेहतरीन व्यतीत होगा। किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा जिससे राहत महसूस होगी। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी लापरवाही की वजह से ही कुछ काम बनते-बनते बीच में ही अटक सकते हैं। परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें तथा दूसरों के मामले में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी काम को बहुत ध्यान से करने की जरूरत है। कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी और प्रतिस्पर्धा संबंधी मामलों में भी बहुत अधिक परेशानियां आएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने डिपार्टमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से कार्य भार अधिक रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसे संबंधों में तालमेल बनाकर रखें। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- खानपान हल्का तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें। इस समय पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज अप्रत्याशित सफलता दायक स्थितियां बन रही हैं। सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा तथा उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। उनकी सलाह और मार्गदर्शन को आत्मसात करे। कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी भी संभव है।
नेगेटिव- ईगो और ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से अपना भारी नुकसान करेंगे। इसलिए अपनी इन नकारात्मक आदतों में सुधार लाए। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। अनावश्यक खर्च ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। हालांकि आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में सक्षम भी रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी किसी भी काम में ज्यादा निवेश न करें। सरकारी सेवारत लोग कोई भी गैरकानूनी काम में रुचि ना ले।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ काम की अधिकता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान रहेगा। युवाओं को कोई नौकरी मिलने का प्रस्ताव आ सकता है।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इस समय बहुत ही मेहनत की जरूरत है। कहीं भी वार्तालाप करते समय सकारात्मक शब्दों का ही चयन करें। गलत शब्दों के प्रयोग से आप की मानहानि भी संभव है। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- आज व्यवसाय संबंधी कोई भी नया काम शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। बेहतर होगा कि जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्य आएगा। परंतु अपने कार्य को समय पर पूरा करने से आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।
लव- आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मधुर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह का रिस्क ना लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज आदि की भी नियमित जांच जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीदारी से संबंधित भी कुछ योजनाएं होंगी। कुछ समय आध्यात्मिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आत्म बल और सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- घर में आपसी छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज ही रखें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से भी नुकसान हो सकता है। जिसका नकारात्मक असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेगी। काम करने के तरीकों में बदलाव लाने से स्थिति में सुधार होगा। आपका व्यापारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में मददगार रहेगा। नौकरी में बॉस अधिकारियों के साथ किसी भी बात पर उलझने की बजाय संयम में रहे।
लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। हालांकि आप अपना अधिक समय नहीं दे पाएंगे, परंतु घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य संबंधी कोई भी परेशानी होने पर उसकी नियमित जांच करवानी बहुत जरूरी है। अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। आपको अपने प्रयासों को लेकर मन में संतोष बना रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते है, जिनसे आपको मुक्ति पाना भी मुश्किल है। परिवार जनों के साथ बैठकर समस्या का समाधान निकालें। महिलाओं वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से संबंधों को खराब होने से बचाना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा स्थिति की वजह से दिक्कतें और परेशानियां सामने आएंगी। जल्दी ही उनका समाधान भी मिल जाएगा। कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है। वरना कोई नाजायज फायदा उठा सकता है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। तथा आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- आपकी ही लापरवाही की वजह से सर्वाइकल व कंधों का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय योगा और व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- इस समय आप कई तरह की गतिविधियां में व्यस्त रहेंगे। लोगों से संपर्क तथा सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में भी जरूर ध्यान दें। कुछ समय आत्म मनन तथा आत्म मंथन से आपको काफी शांति मिलेगी और तनाव से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी नए कार्य को लेकर बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। बेहतर होगा कि तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। विद्यार्थियों को अगर अपनी स्टडी में कोई समस्या रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत फायदेमंद रहेगा। मार्केटिंग संबंधी संपर्कों को बढ़ाने में व्यस्तता बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। लोन, टैक्स जैसे मामलों में कुछ उलझने बढ़ सकती हैं।
लव- परिवार जनों के बीच सुख-शांति पूर्ण सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी रोमांटिक माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत अमल कर दीजिए। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है।पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। कार्यों में चल रहे अनावश्यक विलंब और रुकावट के कारण मूड कुछ खराब रह सकता है। मित्रों तथा संबंधियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- अपने किसी भी व्यावसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा। समस्या का समाधान मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा।
लव- घर में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज स्थिति बेहतर रहेगी। कुछ समय से मन में चल रहा कोई द्वंद्व समाप्त होगा। अपने प्रति कुछ नया करने की इच्छा भी बलवान होगी। नजदीकी रिश्तेदारों द्वारा भेंट मुलाकात से किसी उलझे हुए मुद्दे का समाधान मिलेगा।
नेगेटिव- ज्यादा आत्म केंद्रित होना भी उचित नहीं है। बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील ना दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। इस समय अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत है। युवाओं को कोई रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी तरह का लेन-देन आज ना करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। घर में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल और आत्मविश्वास कमजोर ना होने दें। मेडिटेशन और ध्यान करना आपकी समस्या का उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। धार्मिक क्रियाकलापों में आप का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके मन और तन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। जिससे आपकी पर्सनैलिटी में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आप विश्वास बनाए रखें तथा परिस्थितियों का सामना करें। आर्थिक निवेश संबंधी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने में ही भलाई है। विद्यार्थी घर की किसी समस्या की वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। बदलाव या नए कामों की कोई योजना है तो स्थगित रखें। ऑफिस किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव होने पर सहज बने रहे, इससे आप कोई भी निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से सतर्क रहें। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व टांगों में दर्द की समस्या परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2
मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपना लक्ष्य और कार्य आपकी विशेष प्राथमिकता रहेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आप को तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। साथ ही अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें। क्योंकि दूसरों के प्रभाव में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय जोखिम भरे कार्यों में बिल्कुल भी रुचि ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह की साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं तथा विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक स्थान पर स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति निष्ठावान रहे तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की परेशानी से राहत पाने के लिए सबसे बेहतर उपाय संतुलित दिनचर्या और खानपान ही है। स्किन से संबंधित कोई दिक्कत आने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6