fbpx
Saturday, June 10, 2023

उनका दिन कैसा गुजरेगा

शादीशुदा बन्दे अखबार में अपना राशिफल नहीं देखते . . . . . वह बीबी की राशि देखकर ही समझ जाते हैं की आज उनका दिन कैसा गुजरेगा

एक बार एक आतंकवादी ने बूढ़ी औरत के घर में बम रख दिया।
आसपास के लोगों ने देखा तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे:
बुढ़िया बम है, बु‍ढ़िया बम है…..!
. . . . . .
बुढ़िया (शर्माते हुए बोली): धत। वो तो मैं जवानी में थी….! अब नहीं रही।
😂😂😂😂😂😂


डॉक्टर- आपकी परेशानी व बीमारे का कारण मुझे समझ में नहीं आ रहा है।
असल में मैं समझजता हुं कि यह नशे की वजह से हैं।
.
मरीज -कोई बात नहीं, जब आपका नशा उतरेगा, तब आ जाऊंगा।
😝😝😝😂😂😂😂


एक राजा ने अपने कर्मचारी को एक मरियल-सा घोडा इनाम में दिया।
कर्मचारी खुशी-खुशी वो घोडा अपने घर ले गया।
लेकिन उसी रात वह घोडा मर गया।
अगले दिन राजा ने जब घोडे के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने बताया –
मेरे आका, ऐसा तेज रफ्तार घोडा मैंने कोई दूसरा अपने जीवन में नहीं देखा,
वो एक ही रात में इस दुनिया से उस दुनिया में पहुंच गया
😝😂😂😂🤣🤣🤣

नोट: ये सभी चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा की गई लोकप्रिय सामग्री से लिए गए हे। हमारा मकसद सिर्फ लोगो को हंसाना है। किसी भी धर्म, जाति, वर्ग, लिंग और रंग के लोगो का मजाक बनाना या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना या आहत करनेका हमारा कोई मकसद नहीं है।

Related Articles

नवीनतम