fbpx
Sunday, June 11, 2023

शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2022

मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल स्थिति बनी हुई है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी भी मुश्किल कार्य को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नजदीकी दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ भी मेल मिलाप में उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में कुछ दिक्कतें आएंगी। परंतु धैर्य शांति से निर्णय लेने पर स्थितियां कुछ हद तक संभल भी जाएंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। इस समय अपने कार्यों को स्थगित करके अन्य गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। अपना पूरा फोकस अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली पर रखें। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अचानक ही कोई शुभ सूचना मिलेगी।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका प्रयास जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समस्या को लापरवाही में ना लें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से समाज में उचित मान-सम्मान बना रहेगा। छोटों की गलतियों को माफ करते चले तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करें। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर कार्य करें।
नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में कुछ समस्याएं आने से घर में उदासी का माहौल रहेगा। बच्चों पर इसका प्रभाव ना पड़ने दे। यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा तनाव भी बढ़ेगा। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था संबंधी जो बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वह निकट भविष्य में उचित साबित होंगे। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में आपसी सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें रहेंगी। ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा।
लव- दांपत्य संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का असर आपकी छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव जैसी परिस्थितियों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। गैस और कब्जियत की दिक्कत से राहत पाने के लिए खानपान को संतुलित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समय अनुकूल है। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी तथा रुके हुए कार्यों को पूरा करने में भी प्रयास रहेगा। घर में भी अनुशासन और व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- चचेरे भाई-बहनों से रिश्तो को बहुत संभालकर रखने की जरूरत है। क्योंकि अकारण ही उनके साथ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। कभी-कभी किसी खास निर्णय को लेने में असहजता महसूस होगी। बेहतर होगा कि घर के किसी सदस्य से सहयोग ले।
व्यवसाय- बिजनेस काम ज्यादा होने की वजह से कार्यस्थल पर ही अपना ध्यान रखें। इस समय यात्रा या मार्केटिंग के कामों को रोक कर रखना ही फायदेमंद रहेगा।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आपसी संबंध भी रोमांटिक होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ किसी मित्र के साथ संबंधों में कटुता आने की वजह से तनाव हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1


कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों में दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। इससे आप बेहतर नतीजे पर पहुंच पाएंगे। आपकी भावुकता का कोई नाजायज फायदा भी उठा सकता है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के परिणाम कुछ मिले-जुले मिल सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर तनाव में ना आए। क्योंकि परिणाम बेहतर ही होंगे। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े। किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है।
व्यवसाय- विदेशों से संबंधित बिजनेस में बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है। अपने काम को लेकर नए एक्सपेरिमेंट करने से बिजनेस और बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी ऑर्डर मिल सकते हैं। दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ठंडे दिमाग से इनका समाधान निकालें तथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दे।
स्वास्थ्य- काम तथा व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनभर व्यवस्थित रूप से गतिविधियां चलती रहेंगी। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान होने से पहचान बढ़ेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन तथा मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी कुछ वहम जैसी स्थिति रह सकती है, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। सकारात्मक रहे तथा खुश रहने का प्रयास करें। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की मध्यस्थता से संबंधों को मधुर बनाकर रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय के स्थल पर आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव होगा और खर्चे बढ़ सकते हैं। इनकम सोर्स भी बनेंगे। इससे आर्थिक समस्या नहीं आएगी। युवा वर्ग भी पारिवारिक बिजनेस में रुचि लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।
लव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से भूख ना लगने और अपच जैसी शिकायत रहेगी। मॉर्निंग वॉक, व्यायाम आदि पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पूरे मनोयोग से घर के सभी सदस्यों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ ही मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। जिसमें आपके निर्णय बहुत ही बेहतरीन रहेंगे।
नेगेटिव- अधिक कार्यभार की वजह से दिनचर्या व्यवस्थित रखें परंतु थकान और चिड़चिड़ापन हावी ना होने दें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेनदेन से दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो सकती है। कड़ी मेहनत की जरूरत है। पिता समान व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण करेगी। स्थानांतरण के इच्छुक नौकरी पेशा लोगों को शीघ्र ही शुभ समाचार मिल सकता है।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और देसी इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8


तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लोगों के साथ मेल मुलाकात करें तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और बाहरी गतिविधियों में समय व्यतीत करने से नई-नई जानकारियां हासिल होगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर प्रकार से तरक्की दायक रहेंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों अथवा किराएदारों से संबंधित किसी भी वाद-विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। गुस्से की वजह से परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। घर की अनुभवी व्यक्तियों की सलाह पर अमल करके आप काफी हद तक परेशानियों से बच सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। इस समय परिस्थितियां मुनाफा दायक है। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर या एग्रीमेंट होंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। ऑफिस में भी व्यवस्था उचित रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पेट में गर्मी तथा एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5


वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ समय से आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हर काम को सहज तरीके से करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे। किसी रुके हुए पैसे की वापसी भी संभव है।
नेगेटिव- कभी-कभी घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय ले लेते हैं। जिसकी वजह से घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से हटकर मौज मस्ती में लगा रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसला अभी न लें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। कामकाजी महिलाएं अपने कामों को लेकर तनाव में रहेंगी। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर ही लेना होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ, खांसी जैसी समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9


धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना आपको सफल करेगा। प्रतियोगिता संबंधी मामलों में भी अवश्य सफलता मिलेगी। कोई भी खर्च बजट के अनुसार करने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इसकी वजह से कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी की वजह से घर की व्यवस्था में कुछ तनाव आ सकता है। बेहतर होगा कि बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में आपकी उपस्थिति और कार्य क्षमता से सुधार आएगा। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- घर के वातावरण को अनुशासित तथा सुकून भरा बनाए रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रति लापरवाह होने की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। योगा और मेडिटेशन करना इसका उचित इलाज है। साथ ही सर्दी के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8


मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज दिनचर्या बहुत ही व्यस्त रहेगी। कई तरह की गतिविधियों में आप उलझे रहेंगे। हालांकि किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहे।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चो पर काबू रखें वरना आर्थिक स्थिति में दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बहुत ही सावधानी से करें। नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। अगर विदेश संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
व्यवसाय- दूरदराज के क्षेत्रों से व्यवसायिक गतिविधियों को करते समय सावधानी बरतें। धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास ना करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। किसी भी तरह का बड़ा रिस्क लेने से अभी परहेज रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नज़दीकिया आएंगी।
स्वास्थ्य- मौसम की वजह से अपना आहार और व्यायाम संतुलित रखें। जोड़ों के दर्द की समस्या से परेशान रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3


कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवसाय में अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। इस समय अपनी व्यवसाय की कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने से और अधिक बेहतर परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ठ होंगे।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करना आपका दायित्व है। पॉलिसी और निवेश संबंधी मामलों में अभी ज्यादा पैसा ना लगाएं, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और उनसे फायदा होगा। आपका अपने काम के प्रति एकाग्रता रखना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। परंतु किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
लव- घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बेहतर बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या से बचने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखें। तथा उचित खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- काफी समय से चल रही व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने के लिए मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र चित्त रहेंगे।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रह सकता है। अभी उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव नहीं है। मौज मस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर निगरानी रखना जरूरी है। वरना किसी कर्मचारी के कारण नुकसान हो सकता है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम ना लें तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने से शारीरिक समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1


Related Articles

नवीनतम