fbpx
Sunday, June 11, 2023

बुधवार, 4 जनवरी 2023

मेष : (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी उपलब्धि या मौका आने पर ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत हासिल करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी और आप अपने अंदर एक अद्भुत उत्साह व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव- कोई विपरीत वातावरण बनने पर मन कुछ व्यथित रहेगा। तनाव लेने की वजह हल ढूंढे तथा खुशमिजाज व प्रभावशाली लोगों के संपर्क में भी अपना समय व्यतीत करें। और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
व्यवसाय- निजी कामों में व्यस्तता के कारण कार्य स्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें, तो उचित रहेगा। ग्लैमर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े व्यवसाय तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा लोगों की बेहतरीन प्रस्तुति से तरक्की हो सकती है।
लव- फैमिली के साथ मनोरंजन तथा डिनर आदि के प्रोग्राम बनेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- किसी तरह का इंफेक्शन व खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5


वृष : (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी। घर से संबंधित किसी खास उपकरण की खरीदारी भी होगी। युवा वर्ग अपने काम के नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। और अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव- इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ नहीं प्राप्त होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने तथा मार्गदर्शन करने से उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां ऑनलाइन अथवा फोन के माध्यम से ही व्यवस्थित होती रहेंगी। लेकिन आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। लापरवाह ना रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भाग्य उदय दायक योग बन रहे हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलत गलतफहमी का निराकरण होगा।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन की वजह से यूरिन संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा हाइजीनिक रहे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


मिथुन : (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या को व्यवस्थित करने के लिए कुछ नियम बनाएंगे और अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा। घर में नजदीकी संबंधों का आगमन होगा। किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- कोई बात या गतिविधि मनोनुकूल तरीके से ना होने पर सहज बने रहे। लोगों के बीच किसी की भी आलोचना या निंदा ना करें इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आपकी सूझबूझ और समझदारी से जल्दी समाधान भी मिलेगा। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा।
लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। परिवार जनों का भी उचित सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधित नियमित जांच करवाते रहें। वाहन भी सावधानी से चलाने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 5


कर्क : (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सुखद स्थिति बनी हुई है। पूरी शिद्दत के साथ अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आत्मविश्वास और मनोबल के सारे आप कोई नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात से आपकी उम्मीदें पूरी होंगी।
नेगेटिव- अपनी इच्छाओं पर कुछ कंट्रोल रखना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से बजट गड़बड़ा सकता है। अभी वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ा होने की भी आशंका लग रही है। अपने वाणी पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी लेना जरूरी है। व्यवसायिक लोगों के साथ चल रही दिक्कतें दूर होंगी तथा संबंध पुनः व्यवस्थित हो जाएंगे। युवा वर्ग के लिए कुछ संभावनाएं बन रही हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों की वजह से तनाव की स्थिति बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


सिंह : (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ कार्य आज हल हो सकता है। मित्रों तथा प्रियजनों के साथ नव वर्ष के उपलक्ष्य में कुछ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के साथ-साथ कुछ समय अपने खुद के लिए भी जरूर निकालें। तथा अपने व्यक्तित्व को निखारने में भी ध्यान दें। दूसरों की आलोचना में भागीदार ना बने, वरना इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस या नौकरी संबंधी रुके काम अधिकारियों की मदद से पूरे होंगे। कोई व्यापारिक सौदा हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा। दौड़-धूप अधिक रहेगी लेकिन कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। सफलता पाने के लिए मेहनत तो जरूरी है।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य रखें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव तथा जोड़ों में दर्द आदि जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम व योगा पर अवश्य ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 4


कन्या : (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से चलते रहेंगे। जिस वजह से आप अन्य गतिविधियों पर भी अपना ध्यान दे पाएंगे। किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी। और महत्वपूर्ण तथा ज्ञानवर्धक जानकारियां भी मिलेगी। निवेश संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को नजरअंदाज ना करें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें तथा डटकर सामना करें। सरकारी मामलों में भी परेशानी बढ़ सकती हैं।
व्यवसाय- आज दिन बहुत ही व्यस्तता पूर्ण रहेगा। कारोबारी गतिविधियों के साथ निजी कामों में भी समय देना पड़ेगा। महिलाओं संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी।
लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा, जिसकी वजह से आप तनाव मुक्त होकर अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से पेट डिस्टर्ब रह सकता है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


तुला : (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और सहयोगात्मक व्यवहार की वजह से परिवार व रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है। अपनी फिटनेस में भी आप समय देंगे। युवा वर्ग अपने योजनाओं को कार्य रूप देने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- कहीं भी खर्च करने में जल्दबाजी ना करें तथा बजट का ध्यान रखें। घर में अधिक डिसिप्लिन बनाकर भी रखना पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। घर के वरिष्ठ लोगों के मान-सम्मान में कमी ना आने दे।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय है। कुछ बदलाव संबंधी काम करना भी जरूरी है। पब्लिक डीलिंग और संपर्क सूत्र से आपको फायदा होगा। ऑफिशियल काम तय समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी।
लव- घर परिवार में अनुशासित और सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग को मित्रों के साथ सुखद मुलाकात होने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- अधिक गरिष्ठ व तले-भुने खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8


वृश्चिक : (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। आप जो काम सोचेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने के लिए जल्दबाजी में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ विवादित स्थितियां बनने की आशंका हो रही है।
व्यवसाय- आज कारोबार में आपके साथ कोई आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऊपर कुछ दबाव महसूस करेंगे इसलिए धीरज से काम ले।
लव- दांपत्य संबंधों में व्यक्तिगत कार्यों की वजह से कुछ तनाव रहेगा, शांति से काम ले। क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8


धनु : (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। अगर लोन वगैरह के लिए अप्लाई किया हुआ है, तो आज बात बन सकती है।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है। इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। शांत और धैर्यवान बने रहे, वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य और नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी अधिकतर काम सुचारु रुप से निपटने से मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। उधारी संबंधी कोई भी कार्य करते समय पेपर वर्क अवश्य करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने उच्चाधिकारियों से काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा।
लव- परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और मधुरता रहेगी। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- महिलाओं को विशेष तौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3


मकर : (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अनुकूल परिस्थिति बनी हुई है। भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। इस समय कोई भी उपलब्धियों के हाथ में आए, तो तुरंत हासिल करे। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। और निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।
नेगेटिव- रुके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत लगेगी। ध्यान रखें कि कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने से उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उनका मार्गदर्शन करते रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। परंतु किसी कार्य विशेष को लेकर आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं। परंतु परेशानियां कुछ ही समय के लिए है, इसलिए तनाव न लें। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती है।
लव- जीवन साथी व परिवार जनों से अपनी गतिविधियां बताएं, योजनाएं अवश्य शेयर करें, ऐसा करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- वातावरण के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें। बदलते मौसम की वजह से कोई एलर्जी या इंफेक्शन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


कुंभ : (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने दैनिक कार्यों को व्यवस्थित रखने से आप अपने लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। अध्ययन अध्यापन संबंधी कार्यों में भी रुचि रहेगी। आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई उलझे हुए सवालों का जवाब भी स्वतः ही मिलेगा।
नेगेटिव- संबंधों में किसी पुरानी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती हैं। हालांकि परिस्थितियां कितनी भी नकारात्मक हो, आप सकारात्मकता ढूंढ ही लेंगे। लेकिन सिर्फ वाणी और गुस्से पर काबू रखें। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल ही बनी हुई हैं। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बुद्धिमत्ता व चतुराई से व्यापार में लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से प्राप्त करेंगें और इससे फायदा भी होगा।
लव- दांपत्य संबंधों में मनमुटाव की स्थिति गंभीर हो सकती है। बहुत अधिक धैर्य और समझदारी रखने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- नजला-जुकाम व बुखार जैसी परेशानी रहेगी। मौसमी बचाव अवश्य करें। गर्म तासीर की वस्तुओं का भी संतुलित सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6


मीन : (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सकारात्मक लोगों तथा गतिविधियों में व्यस्त रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा। वर्तमान परिवेश के अनुसार खुद को ढाल लेने से आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा।
नेगेटिव- समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में थोड़ा लचीलापन लाना आवश्यक है। पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग अवश्य दें। युवा वर्ग अपने फ्यूचर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना उनके लिए उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य मन मुताबिक तरीके से नहीं बनेंगे। लेकिन इस समय धैर्य रखना होगा। हालांकि आप अपनी पूरी योग्यता व मेहनत द्वारा जल्दी ही अपने प्रयासों में सफल भी होंगे। सरकारी नौकरी में कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी।
लव- व्यापार के साथ-साथ घर में भी समय देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और कार्यभार की वजह से मांसपेशियों व नसों में खिचाव व दर्द महसूस हो सकता है। नियमित व्यायाम, योगा भी करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


Related Articles

नवीनतम