India Vs Japan Hockey, FIH World Cup Score: भारतीय टीम ने 26 जनवरी 2023 को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वालिफिकेशन मैच में जापान को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। भारतीय हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 33 में से 27वीं बार जीत हासिल की है। भारत की ओर से अभिषेक और हरमनप्रीत सिंह ने 2-2 गोल किए, जबकि मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल किए।
अभिषेक ने दोनों फील्ड गोल किए। मनप्रीत सिंह ने भी फील्ड गोल किया। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 1932 के बाद से अब तक जापान के खिलाफ 33 में से 27 मैच जीते हैं, जबकि 3 जापान ने जीते और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं।
बता दें कि क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंचने के बाद भारतीय टीम को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में जापान ने मलेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, हॉकी विश्व कप में उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जापान की टीम पूल ए में तीनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर रही थी। भारत पूल डी में दूसरे स्थान पर रहा था। भारत ने स्पेन और वेल्स को हराया था और इंग्लैंड से ड्रॉ खेला था।