fbpx
Monday, March 27, 2023

CTET 2022 Admit Card: सीटीईटी 2022 का एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स में आसानी से करें डाउनलोड

CTET Admit Card 2022 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 (CTET Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने 20 दिसंबर 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किए थे। अब फाइनल एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2022) जारी किए गए हैं।

अभी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Exam 2022) की तिथि नहीं घोषित की गई है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जा सकता है। सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की तिथि जारी कर सकता है।

सीबीएसई की ओर से हर वर्ष साल में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पहली बार जुलाई और दूसरी बार दिसंबर में परीक्षा आयोजित की जाती है। अब परीक्षा प्रमाण पत्र की वैधता आजीवन कर दी गई है।

सीटीईटी 2022 परीक्षा दो पालियों में होगी (CTET Exam 2022 Dates)

सीटीईटी 2022 परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजकर 30 मिनट से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8वीं तक शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी।

Related Articles

नवीनतम