Vipreet Rajyog In February: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि और शुक्र ग्रह युति करके कुंभ राशि में विराजमान हैं और इस युति पर केतु ग्रह की दृष्टि है। जिससे विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि और शुक्र की युति 12वें भाव में बनी हुई है और केतु ग्रह की दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए 15 फरवरी तक आप जो करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। मतलब नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही इस समय कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही इस अवधि में आप लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन भी बना सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
विपरीत राजयोग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि और शुक्र की युति आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बन रही है और इस भाव पर केतु ग्रह की दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए अगर आपका व्यापार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप कोई कर्जा चुका सकते हैं। वहीं इस समय अगर आप कोई लोन लेना चाहते हैं तो मिल सकता है। साथ ही आपको इस समय शेयर, सट्टा और लॉटरी में निवेश से लाभ मिल सकता है। वहीं आपको 17 जनवरी से शनि साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपके तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए विपरीत राजयोग आर्थिक रूप से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से यह योग छठे भाव में बन रही है। साथ ही केतु ग्रह धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों को इस समय आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो मिल सकता है। वहीं आपको इस समय कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
विपरीज राजयोग बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको शेयर, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्त बेहद शानदार रहेगा। कहीं से नई जॉब का कोई प्रपोजल आपको मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे धनलाभ के आसार बन रहे हैं।
नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और लोक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं भी हो सकता। सामान्य हित और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां इसे प्रस्तुत किया जा रहा है।