Monthly Horoscope February 2023, मासिक राशिफल फरवरी 2023: वैदिक पंंचांग के अनुसार फरवरी का महीना ग्रहों की चाल की दृष्टि से सभी राशि के जातकों के लिए विशेष है। क्योंकि इस महीने 4 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। इस महीने सबसे पहले 07 फरवरी को सबसे पहले बुध देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 15 फरवरी को शुक्र देव अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद नेपच्यून गोचर करेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का मासिक राशिफल…
मेष राशि (Aries Zodiac)
- जनवरी का महीना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
- नौकरी में नए अनुबंध की प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं।
- व्यापार में आ रही दिक्कतों से निजात मिल सकती है और धनलाभ के अवसर है।
- इस महीने धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है।
- महीने के मध्य में लेन- देन को लेकर सावधानी बरतें। साथ ही नौकरी पेशा लोग कार्यस्थल पर वाद- विवाद से बचें।
- जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
- यह महीना वृष राशि के जातकों को मिलाजुला साबित हो सकता है।
- कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।
- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
- दूसरे सप्ताह में कामकाज का बोझ बढ़ सकता है।
- नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
- अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
- आप लोगों के लिए यह महीना प्रतिकूल साबित हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
- लंबे समय से वाहन आदि खरीदना चाह रहे हैं तो इस महीने आपकी उम्मीद पूरी हो सकती है।
- इस महीने पार्टनरशिप के काम में नुकसान के योग बन रहे हैं।
- जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ विषयों को लेकर टकराव हो सकता है।
- कर्क राशि (Cancer Zodiac)
- फरवरी का महीना कर्क राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है।
- इस महीने कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष आ सकते हैं।
- यात्रा सावधानीपूर्णक करें, समान या कोई दस्तावेज खो सकता है।
- इस महीने किसी व्यापार में अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है।
- घर- परिवार में किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है।
- इस महीने खांसी जुकान हो सकता है। इसलिए लापरवाही नहीं करें।
- सिंह राशि (Leo Zodiac)
- यह महीना आपको व्यापार- करियर के हिसाब से अनुकूल रह सकता है। लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
- विद्यार्थियों और प्रतियोगी छात्रों के लिए यह महीना बेहद अनुकूल रहेगा।
- अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन किसी बात को लेकर बात बिगड़ सकती है।
- इस महीने प्रेम संबंधी मामलों में मधुरता आएगी।
- करियर और कारोबार में प्रगति का योग है।
नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और लोक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं भी हो सकता। सामान्य हित और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां इसे प्रस्तुत किया जा रहा है।