6 most useful apps in india: देश में डिजिटल इंडिया (Digital India) मुहिम को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत सरकार ने कई सारी सोशल वेलफेयर स्कीम, अभियान, पॉलिसी और ऐप्स को देश के नागरिकों की सुविधा के लिए लॉन्च किया है। भारत सरकार की बहुत सारी जरूरी सेवाएं अब घर बैठे फोन पर ही इस्तेमाल की जा सकती है। सरकारी ऐप्स जैसे MyGov, BHIM, Umang, mPassport Seva, Digilocker, mParivahan के जरिए बहुत सारे काम कहीं जाए बिना ही किए जा सकते हैं। बता दें कि इन ऐप्स को Google Play Store और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हम आपको बता रहे हैं उन 6 ऐप्स के बारे में जो रोजमर्रा के कामों में काफी काम आते हैं।
Umang India App
UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) में कई सारी सरकारी सर्विस उपलब्ध हैं। इनमें हेल्थकेयर, फाइनैंस, ऐजुकेशन, हाउसिंग, एनर्जी, एग्रीकल्चर, ट्रांसपोर्ट जैसी कैटिगिरी शामिल हैं। उमंग ऐप में एक ही प्लैटफॉर्म पर नागरिकों को कई सारी सुविधाएं मिल जाती हैं जिससे समय और पैसे की बचत होती है। यह प्लैटफॉर्म बहुत एडवांस है और इसमें आधार, डिजिलॉकर जैसी डिजिटल इंडिया सर्विसेज एक साथ मिल जाती हैं। इस ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय व नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन द्वारा डिवेलप किया गया है। डाउनलोड लिंक
DigiLocker
डिजिलॉकर, सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम की एक खास पहल का हिस्सा है। डिजिलॉकर के जरिए सरकार की योजना नागरिक पेपरलेस गवर्नेंस को अस्तित्व में लाने की है। इस ऐप में नागरिक सरकारी ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी को सेव कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिलॉकर में अन्य जरूरी दस्तावेज जैसे ऐजुकेशनल सर्टिफिकेट भी अपलोड किए जा सकते हैं। यानी आप चाहें तो फिजिकल डॉक्युमेंट्स की जगह इन डिजिटली डॉक्युमेंट को हमेशा अपने साथ रख सकते हैं और जरूरत पड़े पर इसे मोबाइल पर एक्सेस भी कर सकते हैं। डाउनलोड लिंक
NextGen mParivahan App
जैसा कि नाम से ज़ाहिर है कि mPartivahan, ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़ा ऐप है। एमपरिवहन ऐप पर यूजर रजिस्टर्ड कार और बाइक की जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी को भी सेव कर सकते हैं। अगर आप कोई सेकंड हैंड कार लेना चाहते हैं तो ऐप पर रजिस्ट्रेशन समेत सारी जानकारी देखकर डिटेल वेरिफाई कर सकते हैं। डाउनलोड लिंक
BHIM (Making India Cashless)
BHIM ऐप UPI बेस्ड पेमेंट ऐप्लिकेशन है जिसे ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए सरकार ने 30 दिसंबर 2016 को लॉन्च किया था। इस यूपीआई बेस्ट पेमेंट ऐप को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। भीम ऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने फास्ट और सिक्यॉर कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए डिवेलप किया है। डाउनलोड लिंक
mAadhaar
mAadhaar, यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) का ऐप है और यह स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। mAadhaar ऐप पर यूजर्स अपने आधार कार्ड को डिजिटली एक्सेस कर सकते हैं। एमआधार ऐप का सबसे बड़ा फायदा है कि इसका इस्तेमाल कहीं भी पहचान पत्र दिखाने और KYC के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही यूजर्स ऐप में अपनी आधार प्रोफाइल भी देख सकते हैं। डाउनलोड लिंक
My Gov App
MyGov ऐप भारत सरकार का एक इनोवेटिव सिटीजन इन्गेजमेंट प्लैटफॉर्म है जहां सरकारी मंत्रियों व उससे जुड़े संस्थानों के लिए नागरिक सीधे अपने आइडिया, कमेंट और सुझाव दे सकते हैं। यह ऐप ऐंड्रॉयड और iOS दोनों प्लैटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। डाउनलोड लिंक