fbpx
Friday, March 31, 2023

Dream interpretation: क्या सपने में देवी दुर्गा का दिखाई देना शुभ संकेत होता है? जानिये क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream interpretation: सपने में किस चीज को देखना शुभ संकेत होता है और किसे देखना अशुभ संकेत होता है। इस बात की पूरी जानकारी स्वप्न शास्त्र दी गई है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कई सपने शुभ और कई सपने अशुभ संकेत देते हैं। आइए जानते हैं कि सपने में देवी दुर्गा का दिखना शुभ संकेत माना गया है या अशुभ।

सपने में देवी दुर्गा का साधारण रूप दिखाई देना

सपने में देवी दुर्गा का साधारण रूप दिखाई देना शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपके जीवन से सभी कष्ट जल्द ही दूर हो सकते हैं।

सपने में देवी दुर्गा को आशीर्वाद देते देखना

सपने में देवी दुर्गा को आशीर्वाद देते देखना भी शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपको कठिन कार्यो में सफलता मिल सकती है।

सपने में देवी दुर्गा को प्रसन्न मुद्रा में देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देवी दुर्गा को प्रसन्न मुद्रा में देखने का अर्थ होता है कि निजी जीवन में खुशियां आ सकती है। साथ ही अन्य कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

सपने में देवी दुर्गा का लाल वस्त्र में दिखाई देना

सपने में अगर देवी दुर्गा लाल वस्त्रों में दिखाई दे, तो इसके अच्छे संकेत हो सकते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है।

सपने में देवी दुर्गा का मंदिर देखना

सपने में देवी दुर्गा का मंदिर देखना भी शुभ संकेत माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा होने पर दरिद्रता जल्द ही दूर हो सकती है। आर्थिक तंगी की समस्या से जल्द ही आपको छुटकारा मिल सकता है।

सपने में देवी दुर्गा को युद्ध करते हुए देखना

सपने में देवी दुर्गा को युद्ध करते हुए देखने का अर्थ होता है कि आप अपने लक्ष्यों के लिए संघर्ष करेंगे। संघर्ष के बाद ही आपको सफलता मिल सकती है।

सपने में देवी दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखना

सपने में देवी दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखना अशुभ माना गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में देवी दुर्गा शेर की सवारी पर क्रोधित मुद्रा में हैं, तो आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।

नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और लोक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं भी हो सकता। सामान्य हित और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां इसे प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम