fbpx
Friday, March 31, 2023

नीलामी: मंधाना सबसे महंगी, दस भारतीयों को मिले एक करोड़ से ज्यादा

इसमें भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें रायल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपए (410,000 डालर) में खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं मुंबई ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ देकर हासिल किया। भारत की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ मिले। यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़, जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा। देविका वैद्य को यूपी वारियर्स ने 1.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

स्मृति भारतीय हालात से काफी परिचित : हेसन

आरसीबी के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कहा कि स्मृति को कप्तानी का काफी अनुभव है और वह भारतीय हालात से काफी परिचित हैं इसलिए पूरी संभावना है (कि वह कप्तान होंगी)। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला। पांच संभावित कप्तान मंधाना (आरसीबी), हरमनप्रीत (मुंबई इंडियंस), लैनिंग (दिल्ली कैपिटल्स), बेथ मूनी (गुजरात जायंट्स) और दीप्ति शर्मा (यूपी वारियर्स) हैं।

Related Articles

नवीनतम