fbpx
Friday, March 31, 2023

Ronaldo Vs Messi: लियोनेल मेसी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा, वर्ल्ड चैंपियन गोलकीपर और कोच को भी मिला FIFA का सम्मान

Lionel Messi Break Cristiano Ronaldo Record: अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी ने सोमवार देर रात फीफा की ओर से जारी FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में 16वीं बार जगह बनाई। मेसी ने इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड बनाया। मेसी सबसे ज्यादा बार FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में चुने जाने वाले फुटबॉलर बने। इससे पहले लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोनों 15-15 बार इस टीम में जगह बना चुके थे।

थिबॉट कौरटोइस, अचरफ हकीमी, जोआओ कैंसिलो, कासेमिरो और करीम बेंजिमा ने पहली बार फीफा FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में जगह बनाई है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2006 के बाद पहली बार FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11 में नहीं चुने गए हैं।

क्रोएशिया फुटबॉल टीम के कप्तान लुका मोड्रिक ने छठी बार इस टीम में जगह बनाई है। उनसे ज्यादा बार इस टीम में जगह बनाने वालों में दानी अल्वेस (8), एंड्रेस इनिएस्ता (9), सर्जियो रामोस (11), रोनाल्डो (15) और लियोनेल मेसी (16) हैं। 2020 और 2021 में बाहर होने के बाद किलियन एम्बाप्पे की XI में वापसी हुई और एर्लिंग हैलैंड ने लगातार दूसरी बार टीम में चुने गए हैं। वर्जिल वैन डिज्क और केविन डी ब्रुइन ने तीसरी बार जगह बनाई है।

ये है फीफा FIFPRO मेंस वर्ल्ड 11

गोलकीपर: थिबॉट कौरटोइस (रियल मैड्रिड, बेल्जियम)।
डिफेंडर्स: जोआओ कैंसिलो (मैनचेस्टर सिटी/बायर्न म्यूनिख, पुर्तगाल), अचरफ हकीमी (पेरिस सेंट-जर्मेन, मोरक्को), वर्जिल वैन डिज्क (लिवरपूल, नीदरलैंड्स)।
मिडफील्डर्स: कासेमिरो (रियल मैड्रिड/मैनचेस्टर यूनाइटेड, ब्राजील), केविन डी ब्रुइन (मैनचेस्टर सिटी, बेल्जियम), लुका मोड्रिक (रियल मैड्रिड, क्रोएशिया)।
फॉरवर्ड: करीम बेंजिमा (रियल मैड्रिड, फ्रांस), एर्लिंग हैलैंड (बोरुसिया डॉर्टमुंड/मैनचेस्टर सिटी, नॉर्वे), किलियन एम्बाप्पे (पेरिस सेंट-जर्मेन, फ्रांस), लियोनेल मेसी (पेरिस सेंट-जर्मेन, अर्जेंटीना)।

लियोनेल मेसी ने 2022 का FIFA सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का पुरस्कार भी जीता

लियोनेल मेसी ने 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का पुरस्कार भी जीता। उन्होंने इस रेस में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजिमा को पछाड़ा। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने को साल 2022 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच चुना गया है। अर्जेंटीना की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुने गए हैं।

मेसी ने रोनाल्डो से 103 क्लब मैच कम खेलकर 700 गोल का आंकड़ा छुआ

लियोनेल मेसी ने कुछ दिन पहले ही मार्सिले में पेरिस सेंट-जर्मेन की जीत के दौरान अपना 700वां क्लब गोल किया था। इस मामले में भी उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा। मेसी ने अपने 840वें मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की, जबकि रोनाल्डो ने 943वें क्लब मैच में अपना 700वां गोल किया था।

मेसी 700 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर

मेसी 700 क्लब गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले नंबर पर हैं। रोनाल्डो अब तक 709 गोल दाग चुके हैं। मेसी ने 700 में से 672 गोल अपने पूर्व क्लब बार्सिलोना के लिए दागे हैं।

Related Articles

नवीनतम