fbpx
Monday, March 27, 2023

30 साल बाद कुंभ में बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशि वालों को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Shani Surya Budh Trigrahi Yog 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके दूसरे ग्रह के साथ युति बनाते हैं। आपको बता दें कि ली के मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा, कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। यह योग शनि, बुध और सूर्य की युति से बन रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग आप लोगों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम स्थान में बनेगा। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में रहने या नौकरी करने का सपना भी सच हो सकता है। वहीं इस समय आप धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपको इस समय आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को बहुत ही उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस अवधि में उधार पैसा मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

त्रिग्रही योग वृष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बनने जा रहा है। जिससे आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना बन रही है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका इस अवधि में इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है।

Related Articles

नवीनतम