जो बाइडेन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया कि खतरनाक घाव अमेरिकी राष्ट्रपति की छाती पर था।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (American President Joe Biden) को कैंसर का खतरा था और पिछले महीने ही उनकी सर्जरी हुई है। इलाज के दौरान उनके सीने से “स्किन कैंसर” के घाव को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। शुक्रवार को जो बाइडेन के डॉक्टर केविन ओकॉनर ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटा घाव बेसल सेल कार्सिनोमा (Basal Cell Carcinoma) था, जो बाद में कैंसर का रूप ले सकता था।
जो बाइडेन के डॉक्टर ने बताया कि 16 फरवरी को राष्ट्रपति बाइडेन के शरीर से सभी कैंसरयुक्त टिशु को सफलतापूर्वक हटा दिया गया। वह अब अपनी व्हाइट हाउस की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए स्वस्थ और फिट हैं।
जो बाइडेन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने बताया, “खतरनाक घाव जो बाइडेन की छाती पर था। बेसल कोशिकाएं कैंसर का इलाज सभी कैंसर के इलाज आसान है। अगर इसका जल्दी पता चल जाता है तो इसे ठीक होने में काफी कम समय लगता है। यह आकार में बड़े ही सकते हैं लेकिन अन्य कैंसर की तरह फैलते नहीं है, जिसकी वजह इसे हटा दिया जाता है।राष्ट्रपति की छाती से इसे हटा दिया गया है और अब उनके स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही है।”
डॉक्टर ओ’कॉनर ने जानकारी देते हुए बताया कि जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने से पहले उनके शरीर से कई नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर हटाए गए थे। बता दें कि बेसल सेल कार्सिनोमा एक धीमी गति से बढ़ने वाला कैंसर है। इसका इलाज करते समय डॉक्टर इसे चीरा लगाकर हटाते हैं। अगर इसका समय रहते इलाज न हो तो यह गंभीर रूप में बदल जाता है और जान भी ले सकता है। जो बाइडेन के बेटे ब्यू की 2015 में ब्रेन कैंसर से मृत्यु हो गई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कैंसर का खतरा था। शुक्रवार को जो बाइडेन के डॉक्टर केविन ओकॉनर ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटा घाव बेसल सेल कार्सिनोमा (Basal Cell Carcinoma) था, जो बाद में कैंसर का रूप ले सकता था। बता दें कि बाइडेन का परिवार काफी लम्बे समय से कैंसर का सामना कर रहा है।