fbpx
Saturday, June 10, 2023

डाइट में फाइबर को बिल्कुल ना करें इग्नोर, मोटापा ही नहीं इन बीमारियों का भी हो जाएगा खतरा

सेहतमंद रहना है तो पोषण से भरपूर डाइट की जरूरत होती है। अक्सर लोग मोटापा होने या बीमारियों हो जाने पर ही हेल्दी फूड लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप हमेशा कुछ मिनरल्स और विटामिन हो डाइट में शामिल करें।

तो काफी सारी बीमारियों का खतरा अपने आप कम हो जाता है। फाइबर भी इसी जरूरी न्यूट्रिशन में शामिल है। जिसकी पर्याप्त मात्रा मोटापे से लेकर कई सारी बीमारियों के होने के खतरे को कम करती है। फाइबर की केवल पर्याप्त मात्रा ही सेहतमंद रहने के लिए काफी नही है। फाइबर किस तरह से लेना है ये भी बहुत जरूरी है। तो चलिए जानें किस तरह से फाइबर को डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है।

फाइबर किस तरह से खाएं
शरीर का सिस्टम हर दिन और खाने के हिसाब से बदलता रहता है। ऐसे में एक जैसे फाइबर वाले फूड को खाने से आंतों की सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हर बार अलग तरह के फल और सब्जियों की मदद से फाइबर की पूर्ति की जाए।

हर दिन बढ़ाएं फाइबर की मात्रा
एक दिन में ही फाइबर की ढेर सारी मात्रा खाने से डाइजेशन सिस्टम बिगड़ सकता है। ऐसे में आप धीरे-धीरे फाइबर की मात्रा को डाइट में बढ़ाएं। रोजाना 50 साल से कम उम्र की महिलाओं को 30 ग्राम और पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर की मात्रा लेनी चाहिए।

फाइबर है गुणों का भंडार
ये तो सभी जानते हैं कि डाइजेशन की प्रॉब्लम होने पर फाइबर से भरपूर आहार खाना चाहिए। केवल डाइजेशन ही नहीं फाइबर आतों को सेहत को भी ठीक रखता है। साथ ही सेहतमंद लाइफ जीने में मदद करता है। इन बीमारियों से बचाता है फाइबर युक्त भोजन।

आंतों को करता है मजबूत
आंत यानी गट की दीवारे हमारे खाए फूड से मिलकर बनी होती हैं। जब हम फाइबर वाले फूड को खाते हैं तो गट की दीवारें मजबूत होती हैं। जिससे ये गुड बैक्टीरिया को अच्छे से काम करने में मदद करता है और बॉडी के बीच बैरियर बनाकर रखती है। आंत की दीवारें कमजोर होने से शरी में इंफ्लेमेशन की समस्या होने लगती है। ये गुड बैक्टीरिया खाने को पचाने में मदद करते हैं। इसलिए फाइबर आंतों की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।

डायबिटीज होने से बचाता है फाइबर
जब हम फाइबर से भरपूर फूड खाते हैं तो ये शरीर में ब्लड शुगर लेवर को स्थिर बनाकर रखती है। अगर ब्लड शुगर लेवल अस्थिर होता है तो डायबिटीज का खतरा बन जाता है।

घुटनों के दर्द से छुटकारा दिलाता है
फाइबर वाले फूड खाने से घुटनों में होने वाले आर्थराइटिस के दर्द से छुटकारा मिलता है।

फूड एलर्जी से बचाता है
फाइबर से भरपूर फूड खाने से डाइजेशन सही रहता है और किसी फूड से होने वाली एलर्जी से शरीर बचा रहता है।

वजन कम करने में करता है मदद
जब हम फाइबर से भरपूर फूड खाते हैं तो पेट देर तक भऱा रहता है। जिसकी वजह से हम कुछ ही ज्यादा खाने से बचते हैं। नतीजा मोटापा घेरने की आशंका कम हो जाती है।

खाने की इन चीजों में मिलता है भरपूर फाइबर
मौसमी फल और सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिल जाता है।
साबुत या खड़े अनाज फाइबर का सबसे अच्छा सोर्स हैं। किनोआ, ओट्स, राजगिरा, मिलेट्स, गेंहू इन सारे अनाज को साबुत ही डाइट में शामिल करें। इसमे फाइबर की अच्छी खासी मात्रा होती है।

Related Articles

नवीनतम