fbpx
Saturday, June 10, 2023

डाइजेशन है कमजोर तो रात को कभी ना खाएं ये सब्जियां, पेट फूलने की हो जाएगी शिकायत

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डाइजेशन सही होना बहुत जरूरी है। अक्सर हम हेल्दी समझकर जिस खाने को खाते हैं वो पेट फूलने और गैस बनाने लगता है। जिससे पेट के निचले हिस्से में टाइटनेस, पेट भरा-भरा लगना फील होने लगता है।

इसका कारण है पेट में ज्यादा मात्रा में गैस बनना या फ्लूड इकट्ठा हो जाना। वैसे तो ब्लॉटिंग के कई कारण होते हैं। जैसे तला-भुना खाना, जल्दी-जल्दी खाना या ज्यादा मात्रा में खा लेना। लेकिन खाने की इन सब वजहों के अलावा कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें रात को खाने से ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। ऐसे में इन सब्जियों से रात के वक्त ना खाने में ही भलाई है।

ब्रोकली
ब्रोकली ढेर सारे न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। इसलिए ज्यादातर लोग इसे वेट लॉस के लिए सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन ब्रोकली में मौजूद राफिनोज नाम का तत्व इसे पचने में मुश्किल पैदा करता है। इसकी वजह से गैस और ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। अगर आप रात को ब्रोकली खाते हैं तो ये पचने में समय लेगी और गैस, ब्लॉटिंग के साथ रात की नींद भी डिस्टर्ब होने लगेगी।

ब्रसेल्स स्प्राउट्स
ब्रसेल्स स्प्राउट्स एक तरह की सब्जी है जो पत्ता गोभी की तरह दिखने में लगती है। छोटे आकार की ये सब्जी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है और फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इस सब्जी में भी राफिनोज की मात्रा ज्यादा होती है जो पचने में मुश्किल करती है। इसलिए रात को इसे खाने से परहेज करना चाहिए।

गोभी और पत्तागोभी
गोभी और पत्ता गोभी ये दोनों ही सब्जियों को रात को खाने से परहेज करना चाहिए। इनसे ब्लॉटिंग की शिकायत हो जाती है। गोभी में सल्फोरेन तत्व पाया जाता है जो गैस को बढ़ाता है। वहीं पत्तागोभी में राफिनोज और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है।

लहसुन और प्याज
लहसुन में कई सारे मेडिसिन गुण होते हैं। लेकिन रात के वक्त इन्हें कच्चा खाने की गलती ना करें। इससे गैस और ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।

आलू
आलू तो बहुत सारे लोगों की फेवरेट सब्जी है। लेकिन रात के वक्त अगर आप आलू खाते हैं तो ये पेट में गैस और ब्लॉटिंग पैदा करती है। आलू को फ्राई करने के साथ ही अगर आप उबालकर भी खाते हैं तो डाइजेस्ट होने में काफी समय लेती है।

(नोट: स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चीज का पालन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Related Articles

नवीनतम