fbpx
Saturday, June 10, 2023

भोजन करते वक्त रखें इन नियमों का ध्यान, मां अन्नपूर्णा की सदा रहेगी कृपा

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें कई ऐसे नियम व तरीके बताए गए है। जिनका पालन करने से लाभ मिलता है। लेकिन इनकी अनदेखी जीवन में परेशानियों व दुखों का कारण बनती है।

वास्तुशास्त्र में भोजन ग्रहण करने से जुड़े कई नियम बताए गए है।

जिनका अगर पालन किया जाए तो व्यक्ति पर मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है साथ ही साथ उसके घर में सुख समृद्धि, धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती है तो आज हम आपको भोजन से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।

भोजन से जुड़े वास्तु नियम-
वास्तु अनुसार कभी भी टूटे या फिर गंदे बर्तन में भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए ऐसा करने से दुर्भाय पीछे पड़ जाता है साथ ही साथ व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भोजन करते वक्त मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखना चाहिए भूलकर भी दक्षिण दिशा में मुख करके भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए।

ऐसा करने से सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ पितरों का क्रोध भी सहना पड़ता है। भोजन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि भोजन की थाली को कभी भी सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसके लिए आसन बिछाकर बैठना चाहिए और साथ ही थाली को एक पाटे पर ही रखकर भोजन ग्रहण करना चाहिए ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है जिससे अन्न धन की कभी कमी नहीं होती है।

Related Articles

नवीनतम