Thursday, September 28, 2023

Silent Killer का काम करती हैं ये बीमारियां, स्वास्थ्य के लिए बेहद ही खतरनाक

अपने आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान पर ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी होता है। आप हेल्दी और फिट रहते हुए अपने आप को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं।

बिगड़ती जीवनशैली और खराब डाइट की वजह से आजकल कम उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। इनमें से कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती हैं। लोग इन बीमारियों की अनदेखी कर देते हैं, लेकिन वे इतनी खतरनाक होती हैं कि शरीर को धीरे-धीरे खोखला बना देती हैं। ऐसी ही बीमारियों को साइलेंट किलर के तौर पर जाना जाता है।

साइलेंट किलर का काम करती हैं ये बीमारियां

हाई ब्लड प्रेशर

हाई बीपी की समस्या बेहद ही खतरनाक मानी जाती है। अगर बढ़ते हुए ब्लड प्रेशर पर गौर न किया जाए तो कई क्रोनिक बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। संपूर्ण दुनिया में 30 से 79 साल के 1.28 बिलियन लोग हाई ब्लड प्रेशर का शिकार हो चुके हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हृदय रोग भी हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में हार्ट अटैक का खतरा काफी रहता है।

डायबिटीज

डायबिटीज तब समस्या होती है, जब किसी रोगी के खून में बहुत ज्यादा ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है। ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना आजकल हर किसी में काफी कॉमन हो गया है, लेकिन यह व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक बीमारी होती है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना कई बीमारियों का महत्वपूर्ण कारण बन सकता है। इसकी वजह से खासतौर पर थकान, वजन कम होना, बार-बार पेशाब आना और प्यास लगने की परेशानी होती रहती है। अगर कई बार आपका शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि यह आपकी किडनी और हार्ट को गंभीर तौर पर नुकसान पहुचां सकती है।

फैटी लिवर

फैटी लिवर एक मेडिकल कंडीशन है, जिसमें लिवर में फैट का जमाव हो जाता है। लिवर में फैट का बढ़ना काफी कॉमन माना जाता है। शराब पीने वाले या अनावश्यक दवाइयों का सेवन करने वाले को यह समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट इस बीमारी को भी साइलेंट किलर बीमारी की श्रेणी में रखते हैं। कई बार यह बीमारी लिवर सिरोसिस की वजह भी हो सकती है। फैटी लिवर की स्थिति काफी ज्यादा गंभीर होती है। लिवर से जुड़ी बीमारियों को इग्नोर कर आप कई गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप समय रहते इसका उपचार कर लें।

नींद न आना

अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो आप इसे हल्के में न लें। अगर तुरंत इसमें सुधार नहीं लाया जाए तो कई तरह के डिसऑर्डर होने का खतरा बना रहता है। इससे स्लीप एपनिया हो सकता है यानि सोते समय कुछ सेकंड के लिए सांस बंद हो जाना। नींद न आने की समस्या फिजिकल और मेंटल, दोनों पर शरीर को प्रभावित कर सकती है।

(नोट: स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी चीज का पालन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Related Articles

नवीनतम