Tuesday, September 26, 2023

गुरुवार को करें ये अचूक उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

आज गुरुवार यानी बृहस्पतिवार है। हिंदू सनातन धर्म में हर दिन का संबंध किसी न किसी ग्रह से जहां संबंधित है वहीं यह किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उसी अनुसार उस उस देवी-देवता की खास पूजा-अर्चना की जाती है।

इसी कड़ी में गुरुवार के दिन का संबंध जहां बृहस्पति ग्रह से है। वहीं यह दिन देवताओं के गरु बृहस्पति देव का माना जाता है। इसके साथ ही गुरुवार का दिन जगह के पालनकर्ता श्री हरि विष्णु भगवान को समर्पित है। इस दिन सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा अचर्ना करने से जातक की जिंदगी से तमाम दुख-दर्द दूर होते हैं और जीवन खुशियों से भर जाता है। कहते हैं जिस किसी पर श्री हरि की कृपा बरसती है, उसे जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती है।

ज्योतिष शास्त्र और हिंदू मान्यताओं के मुताबिक बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना गया है, जिनके कुंडली में शुभ होने पर जातक भाग्यशाली और सुंदर व्यक्तित्व वाला होता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति उच्च शिक्षित, धार्मिक और सदाचारी होता है और उसे जीवन में भाग्य और सौभाग्य का साथ मिलता है। लेकिन कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने पर व्यक्ति जीवन में तरह-तरह की परेशानियां लगी रहती है। बृहस्पति के कमजोर होने पर पर शिक्षा, विवाह आदि में बाधा रहती रहती है सुख सौभाग्य में कमी आती है।

गुरुवार के अचूक उपाय

धार्मिक महत्व के लिहाज भी गुरुवार को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। घर में सुख, शांति और बरक्कत के लिए गुरुवार के दिन को सबसे शुभ माना गया है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता के अनुसार भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। पूजा के दौरान पीपल, पीला रंग, सोना, हल्दी, चने की दाल, पीले फूल, केसर आदि का प्रयोग करें। साथ ही इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि का दान करना चाहिए।

  • गुरुवार सुबह-सुबह ब्रह्ण मुहूर्त में उठकर नित्य क्रिया से निवृत होकर पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।
  • स्नानादि से निवृत होकर पीला वस्त्र धारण करें और लक्ष्मी-नारायण की विधिवत पूजा करें।
  • ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।
  • पूजा के दौरान भगवान विष्णु के सामने घी का दीया जालाएं। इसके बाद पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक
  • छोटा सा पत्ता जरूर अर्पित करें। साथ ही अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक जरूर लगाएं।
  • गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित करने से विवाह संबंधित समस्याओं और रुकावटों का
  • समाधान होता है। वहीं विवाहित व्यक्ति के जीवन में कभी भी वैवाहिक और दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याएं नहीं आती।
  • गुरुवार के दिन न ही किसी को उधार देंना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होती है और उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  • गुरुवार के दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखना शुभ माना गया है।
  • यदि आप गुरुवार का व्रत करते हैं तो इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें।

(नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और लोक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं भी हो सकता। सामान्य हित और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां इसे प्रस्तुत किया जा रहा है।)

Related Articles

नवीनतम