Tuesday, September 26, 2023

कर्ज में डूबे लोग गुप्त नवरात्रि पर करें ये आसान उपाय

सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन नवरात्रि बेहद ही खास मानी जाती हैं। जो कि साल में कुल चार बार मनाई जाती हैं।

जिसमे दो गुप्त नवरात्रि पड़ती हैं।

इस नवरात्रि में मां दुर्गा की गुप्त तरीके से पूजा आराधना की जाती हैं। अभी आषाढ़ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का आरंभ कल यानी 19 जून दिन सोमवार से हो चुका हैं और आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन हैं जो कि बेहद ही खास माना जाता हैं।

इस नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा उत्तम फल प्रदान करती हैं। गुप्त नवरात्रि के दिनों में पूजा पाठ और व्रत आदि के अलावा अगर कुछ उपायों को भी गुप्त तरीके से किया जाए तो साधन की हर परेशानी दूर हो जाएगी साथ ही कर्ज व धन संकट से भी छुटकारा मिलेगा। तो आज हम आपको गुप्त नवरात्रि पर किए जाने वाले आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

गुप्त नवरात्रि के आसान उपाय-
सारी आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए आप गुप्त नवरात्रि के दौरान रोजाना दस महाविद्याओं को सिंदूर चढ़ाएं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न हो जाती हैं इसके अलावा कर्ज मुक्ति व अपार धन प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि में सभी महाविद्याओं के सामने घी का एक दीपक जरूर जलाएं। फिर कपूरी पान के पत्ते पर पांच लौंग, कपूर इलायची और मिठाई का भोग माता रानी को लगाएं। माना जाता हैं किस इस अचूक उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है साथ ही धन की आवक भी बढ़ जाती हैं।

(नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और लोक मान्यता पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं भी हो सकता। सामान्य हित और ज्ञान को ध्यान में रखते हुए यहां इसे प्रस्तुत किया जा रहा है।)

Related Articles

नवीनतम