Nora Fatehi Fitness Regime, Workout Video, Diet Plan, Dance Video: बॉलीवुड की बाकि सेलिब्रिटीज की तरह ही नोरा फतेही भी फिटनेस फ्रीक हैं। वह फिट रहने के लिए एक बेहतरीन डाइट प्लान फॉलो करती हैं और जिम में पसीना भी बहाती हैं।
Nora Fatehi Fitness Routine and Diet Plan in Hindi: नोरा फतेही बॉलीवुड की एक बेहतरीन डांसर हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए बेहद फेमस हैं। बॉलीवुड की बाकि सेलिब्रिटीज की तरह नोरा फतेही भी फिटनेस फ्रीक हैं। कई बार उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर उनकी इस फिट बॉडी का राज क्या है। Voot के एक वीडियो में नोरा फतेही से पूछा गया कि आखिर बॉलीवुड गर्ल्स उनसे क्यों जलती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए नोरा ने बताया, “मुझे नहीं पता मेरे पीठ पीछे कौन क्या बोलता है। हालांकि लड़कों से ज्यादा मेरी लड़कियां फैन्स हैं। जबभी मैं बाहर निकलती हूं मुझे फिमेल फैन्स ज्यादा दिखती हैं।” आइए जानते हैं नोरा फिट और हेल्दी रहने के लिए क्या-क्या करती हैं।
नोरा फतेही का फिटनेस रूटीन(Nora Fatehi Fitness Routine):
कई जगहों पर इंटरव्यू के दौराना नोरा ने बताया कि वह रोजाना वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट में भी कई तरह के एक्सरसाइज भी शामिल करती हैं जैसे- मॉर्निंग वॉक, पुश-अप्स, पिलेट्स के अलावा और भी कई एक्सरसाइज करती हैं। यही कारण है कि नोरा फतेही इतनी फिट दिखती हैं और उनकी बॉडी टोन्ड और कर्वी है। नोरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियोज शेयर करते रहती हैं। उस वीडियोज में आप देख सकते हैं कि नोरा खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं।
नोरा ने अपनी फिटनेस के बारे में यह भी बताया है कि वह जिम में वर्कआउट करने के अलावा डांस को भी अपना फिटनेस मंत्रा मानती हैं। उन्होंने बताया कि हेवी एक्सरसाइज के साथ-साथ वह डांस के जरिए भी फैट बर्न करती हैं। उन्होंने बताया कि बेली डांस करने से फैट बर्न होते हैं और वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा बेली डांसिंग कोर मसल्स को मजबूत रखने में भी मदद करता है।